Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2024-10-28 10:17:51
दीपावली (Diwali) हिन्दू का एक बड़ा त्यौहार है, यह हर साल भारत देश में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है. वैसे तो दिवाली 4 से 5 दिनों तक मनाया जाता है. खास कर यह धनतेरस से शुरु होता है. धनतेरस में हम बर्तन खरीदते है, उसी के साथ हम दिवाली की शुरुआत करते हैं।
इस समय स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टी होती है. ऑफिस चाहे प्राइवेट हो या सरकारी सभी जगह इस अवसर पर छुटियाँ दी जाती हैं.
हालांकि कोई भी त्योहार उससे जुड़ी छुट्टियां स्थानीय जरूरत के हिसाब से घोषित की जाती हैं। आइये जानते हैं किस राज्य में कितने दिन की छुट्टी हैं?
हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर में दिवाली की नहीं है छुट्टी
देश भर में जहां दिवाली की धूम रहेगी। वहीं दिवाली कुछ जगहों पर इसकी कोई छुट्टी घोषित नहीं की गई है। यानी दिवाली के दिन आमतौर पर कामकाज होता रहेगा। इसी तरह जम्मू और कश्मीर जैसे इलाकों में भी दिवाली की छुट्टी नहीं होती। यहां के लोग अपनी स्थानीय परंपराओं और त्योहारों को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि, यहां भी कई लोग दिवाली का पर्व मनाते हैं। लेकिन यहां आम तौर पर सरकारी छुट्टी के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है।
उत्तराखंड
उत्तराखंड में दिवाली पर कोई विशेष छुट्टी नहीं दी गई है। यहां के स्कूलों में 1 नवंबर की ही छुट्टी दिवाली के लिए घोषित की गई है। 2 और 3 को शनिवार-रविवार है।
मेघालय और अरुणाचल प्रदेश भी छुटियाँ होती है न के बराबर
मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आदिवासियों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में यहां आदिवासी परंपरा के पर्व-त्योहार को अधिक महत्व दिया जाता है। यही कारण है कि मेघालय और अरुणाचल प्रदेश दोनों ही जगह दिवाली की छुट्टी नहीं है। या कहे तो यहाँ दिवाली पर वैसी छुट्टी नहीं मिलती जैसे बाकि राज्यों में मिलती है