Category : मौके | Sub Category : जॉब्स Posted on 2019-04-12 10:57:48
नई दिल्लीः एसबीआई में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आपको बता दें कि एसबीआई की ओर से कुल 8904 पदों पर भर्तियां की जाएगी। यदि इच्छुक उम्मीदवार भर्तियों से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
क्लर्क पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन 12 अप्रैल से भरे जाएंगे।
प्री एग्जाम का आयोजन जून 2019 में किया जाएगा।
मेन एग्जाम 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
कैसे
करें आवेदन
बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
एसबीआई क्लर्क 2019 पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री
होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास आईडीडी की ड्यूल डिग्री किसी मान्यता
प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। एसबीआई क्लर्क 2019 पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष
होनी चाहिए। आयुसीमा में छूट से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल
वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 3 मई 2019 है।
कमाई करो कोट