Category : मनी टिप्स | Sub Category : Market Posted on 2019-04-12 06:47:27
नई दिल्ली: गूगल (google) ने गोल्ड (gold) कारोबार कंपनी MMTC-PAMP के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत उसने Google Pay (G Pay) इस्तेमाल करने वालों को (G PAY) के जरिए सोना खरीदने-बेचने (gold buy-sell) की सुविधा उपलब्ध कराई है। आपको इस बात से अवगत करा दें कि इस प्रकार की सेवा पेटीएम (paytm), मोबीक्विक (Mobikquick) और फोन पे (phone pay) पहले से दे रही हैं।
बता दें कि गूगल ने एक बयान में कहा कि MMTC-PAMP के साथ इस भागीदारी के जरिए GOOGLE-PAY , यूजर्स 99.99
फीसदी शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना खरीद सकते हैं। वहीं जानकारी दें कि MMTC-PAMP देश की एकमात्र LBMA मान्यता प्राप्त गोल्ड रिफाइनरी कंपनी (Gold
refinery company) है।
दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर देश
जानकारी दें कि Google Pay इंडिया
के निदेशक ( प्रॉडक्ट मैनेजमेंट) अंबरीश कनघे का कहना है कि भारतीय संस्कृती और
परंपरा में सोना (gold) काफी मायने रखता है। यह भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड
कंज्यूमर देश (Gold Consumer Countries) बनाता है। सबसे ज्यादा भारतीय अक्षय तृतीया,
धनतेरस या दिवाली के मौके पर सोना खरीदते हैं।
कीमत हर मिनट होती रहेगी अपडेट
आपको बता दें कि Google Pay यूजर्स कितने भी मूल्य का सोना खरीद सकते हैं। और
उसे MMTC-PAMP सुरक्षित तिजोरी में रखेगा। यूजर इस सोने (Gold) को कभी भी, किसी भी समय
नए मूल्य पर बेच सकता है। वहीं कीमत हर मिनट अपडेट होगी, जिसे गूगल पे एप पर देखा जा सकेगा।
हाल ही में आरबीआई से गूगल पे एप के बारे में पूछा गया
यह घोषणा
ऐसे समय पर की गई है, जब एक दिन पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट (high court)
ने
रिजर्व बैंक (reserve bank) से पूछा है कि आखिर Google Pay कैसे बिना मंजूरी के
वित्तीय लेन देन (financial transaction) की सुविधा दे रहा है। अदालत ने RBI और गूगल इंडिया (google
india) को
नोटिस जारी कर दिया है व इस मामले में उनका रुख पूछा है। हालांकि बाद में गूगल के
एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि Google Pay सभी कानूनी जरुरतों को पूरा करता है।
कमाई करो कोट