बंद होने जा रही है Bajaj Pulser 180, नई दमदार बाइक होगी लॉन्च

Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Auto Posted on 2019-04-12 05:22:54


बंद होने जा रही है Bajaj Pulser 180, नई दमदार बाइक होगी लॉन्च

पल्सर 180 तभी तक मौजूद रहेगी, जब तक स्टॉक खत्म नहीं होता।

 

Bajaj Auto ने अपनी Pulsar 180 को भारत में बंद कर दिया है। इस बाइक को स्पोर्टियर पल्सर 180F ने रिप्लेस किया है। यह जानकारी डीलर सोर्सेज से मिली है। हालांकि पल्सर 180 अभी भी कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है और पल्सर 180F आने वाली है। पल्सर 180 तभी तक मौजूद रहेगी, जब तक उसका स्टॉक खत्म नहीं हो जाता।

 

नई बजाज पल्सर 180F को पल्सर 220 एफ की तरह स्पोर्टी सेमी फेयरिंग दी गई है। पल्सर 180F की एक्स शोरूम कीमत 86490 रुपये है।

 

 

पल्सर ब्रांड 10 साल से है मार्केट में

बजाज द्वारा पल्सर ब्रांड को पेश किए हुए 10 साल से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन फिर भी यह देश में अपनी मजबूत पैठ बनाए हुए है। इसकी प्रमुख वजह वक्त-वक्त पर पल्सर बाइक्स में की जाने वाली अपडेट है।

 

स्पेसिफिकेशंस

पल्सर 180F में पहले वाले मॉडल के जैसे ही 178 cc, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ दिया गया है। यह इंजन 17 bhp का मैक्सिमम पावर और 14 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में अप फ्रंट में 260 एमएम डिस्क ब्रेक और रियर में 230 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। पल्सर 180 एफ अभी बिना ABS के मौजूद है लेकिन इसे जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके चलते इस बाइक की कीमत कम से कम 5000 रुपये बढ़ती है

Leave a Comment: