बिजली का बिल हो जाएगा आधा, गर्मी में करें ये 5 आसान उपाय

Category : मनी टिप्स | Sub Category : सेविंग Posted on 2019-04-10 06:13:52


बिजली का बिल हो जाएगा आधा, गर्मी में करें ये 5 आसान उपाय

 नई दिल्लीः जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, घरों का बिजली का बिल भी बढ़ रहा है। बढ़ते बिल के कारण कई बार तो लोगों के घरों का बजट ही संकट में आ जाता है। अगर आप भी ऐसी ही दिक्‍कत का सामना कर रहे हैं,  तो ये आसान से उपाए अपना कर बिजली का बिल आधा तक कर सकते हैं।

 

 हर महीने 50 से ज्यादा यूनिट बिजली तो आपका पंखा ही बचा सकता है

 गर्मियों में पंखे का इस्‍तेमाल बढ़ जाता है। इनका भी अगर समझदारी से चुनाव किया जाए तो बिजली का बिल पहले से कम किया जा सकता है। आम तौर पर घरों में 75 वॉट के पंखे का इस्‍तेमाल किया जाता है। लेकिन बाजार में BLDC  (ब्रशलेस डायरेक्ट करंट मोटर्स) तकनीक के स्‍टार रेटिंग पंखे आ गए हैं। कंपनियों का दावा है कि यह पंखे बिजली की खपत को आधा तक कर देते हैं।

 

सही पंखे का इस्तेमाल करने पर कितना कम हो सकती है बिजली की खपत

 

75 वॉट का पंखा

112.5 यूनिट

32 वॉट का पंखा

60 यूनिट

 

 बचतः हर महीने 52.5 यूनिट की बचत

 नोट- रोज 5 पंखों का 10 घंटे तक इस्‍तेमाल होने पर महीने भर में बिजली की खपत का आंकड़ा

 

 एलईडी के इस्तेमाल से भी बचा सकते हैं 158 यूनिट तक बिजली

 घर में रोशनी करने के लिए बल्‍ब से लेकर एलईडी तक का इस्‍तेमाल किया जाता है। लेकिन इस ओर कम ही ध्‍यान जाता है कि इनमें कितनी बिजली की खपत होती है। अगर बल्‍ब की जगह एलईडी का इस्‍तेमाल किया जाए तो हर माह 158 यूनिट तक बिजली की बचत की जा सकती है। सरकार की योजनाओं के तहत एलईडी अब काफी सस्‍ते में उपलब्‍ध हैं

 

 आधुनिक फ्रिज से आप बचा सकते हैं हर महिने 60 यूनिट तक बिजली

  घरों में एक बार फ्रिज आ जाता है, तो वह कई साल तक चलता है। इसीलिए किसी का ध्‍यान इस ओर नहीं जाता है। लेकिन घर में बिजली की खपत में इसका भी बड़ा योगदान है। 10 साल से पुराने 260 लीटर के फ्रिज रोज करीब 3.5 यूनिट बिजली की खपत करते हैं। वहीं अगर इसी साइज का BEE 5 स्‍टार रेटिड फ्रिज खरीदा जाए यह रोज करीब 1.35 यूनिट बिजली की खपत करता है। यानी फ्रिज बदल कर हर महीने में 60 यूनिट बिजली की खपत कम की जा सकती है। 6 रुपए यूनिट के हिसाब से इसे जोड़ा जाए तो 360 रुपए महीने की बचत संभव है। इसके अलावा फ्रिज में कई आधुनिक फीचर भी मिलते हैं, जो पहले के फ्रिज में नहीं होते थे।

Leave a Comment: