Reliance Jio के दो नए प्लान, मिलेंगी ये सुविधाएं

Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Mobile Posted on 2019-04-08 09:57:53


Reliance Jio के दो नए प्लान, मिलेंगी ये सुविधाएं

नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अब जियो फोन (Jio Phone) यूजर्स के लिए लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान जारी कर दिया है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) के ये दोनों प्रीपेड प्लान 594 रुपये और 297 रुपये के हैं। रिलायंस जियो (Reliance Jio) इन दोनों प्लान में जियो (Jio Phone) यूजर्स को कई खास ऑफर दे रहा है।

 

पहले जानें जियो फोन (Jio Phone) के 594 रुपये के रिचार्ज प्लान के बारे में

 जियो फोन  (Jio Phone) के  प्लान में यूजर्स को 168 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो फोन (Jio Phone) के अन्य प्रीपेड प्लान की तरह ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी लाभ मिल रहा है। इसके साथ यूजर्स को हर 28 दिनों में कुल 300 फ्री नेशनल या लोकल एसएमएस (SMS) का भी लाभ मिलेगा। यानी कि पूरी वैलिडिटी में यूजर्स को कुल 1,800 फ्री एसएमएस (SMS) मिलेंगे। साथ ही यूजर्स हर दिन 500MB फ्री डाटा भी मिलेगा। इस प्रकार कुल मिलाकर इस प्लान में यूजर्स को 84GB डाटा का लाभ भी मिलेगा। वहीं जियो फोन (Jio Phone) में आपको jio tv , jio cinema , jio saavan music जैसे ऐप्स चालाने की सुविधा फ्री में मिलेगी।

अब जानें जियो फोन (Jio Phone) के 297 रुपये के रिचार्ज प्लान के बारे में

 जियो फोन (Jio Phone) के इस प्लान में जियो फोन (JioPhone) यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही, इस प्लान में यूजर्स को जियो फोन (Jio Phone) के अन्य प्रीपेड प्लान की तरह ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को हर 28 दिनों में कुल 300 फ्री नेशनल या लोकल एसएमएस (SMS) का भी लाभ मिलेगा। यानी कि पूरी वैलिडिटी में यूजर्स को कुल 900 फ्री एसएमएस (SMS) मिलेंगे। साथ ही यूजर्स को हर दिन 500MB फ्री डाटा का लाभ मिलता है। कुल मिलाकर इस प्लान में यूजर्स को 42GB डाटा का लाभ मिलेगा। जियो फोन (Jio Phone) की तरफ इसके अलावा यूजर्स को Jio Tv, Jio Cinema, JioSaavn Music जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

Leave a Comment: