CBS के साथ लॉन्च हुईं बजाज की CT100 और Discover 125, जानें कीमत

Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Auto Posted on 2019-04-08 09:46:55


CBS के साथ लॉन्च हुईं बजाज की CT100 और Discover 125, जानें कीमत

नई 2019 Bajaj CT100 और Discover 125 भारत में लॉन्च हो गई हैं। इनमें अब सेफ्टी के बेहतर ​फीचर देखने को मिलेंगे। इन दोनों बाइक्स में जो बदलाव है, वह कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम यानी CBS दिया जाना है।

 

इस मैकेनिज्म के चलते जब बाइक राइडर रियर ब्रेक पैडल को प्रेस करता है तो दोनों ब्रेक ऑटोमेटिकली एक साथ काम करते हैं। इससे ब्रेकिंग सिस्टम बेहतर बनता है क्योंकि बाइक के फिसलने का चांस कम हो जाता है। दोनों बाइक्स में सीबीएस अपडेट के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

Bajaj CT100

नई Bajaj CT100 3 वेरिएंट में मिलेगी। स्पोक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 33152 रुपये और अलॉय व्हील ट्रिम की कीमत 35936 रुपये है। वहीं टॉप मॉडल अलॉय व्हील इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 41587 रुपये है। सीबीएस अपडेट के साथ नई सीटी 100 की प्राइस रेंज पहले के मॉडल के मुकाबले 700—1100 रुपये तक बढ़ गई है।

 

Bajaj Discover 125

नई 2019 Bajaj Discover 125 की बात करें तो यह बाइक ड्रम और डिस्क वेरिएंट के साथ मौजूद है। नई 2019 Bajaj Discover 125 ड्रम वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 58000 रुपये है, वहीं डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 61500 रुपये है। इन दोनों वेरिएंट की कीमत पुराने मॉडल के मुकाबले 800 और 2000 रुपये बढ़ गई है।

 

क्यों किया गया है ये बदलाव

भारत सरकार के सुरक्षा अध्यादेश के मुताबिक 125 सीसी से कम इंजन वाले सभी टूव्हीलर्स में अप्रैल 2019 से सीबीएस फीचर होना जरूरी है। वहीं 125 सीसी और इससे ज्यादा के इंजन वाले टूव्हीलर्स में अप्रैल 2019 से एबीएस होना जरूरी है। यानी अब भारत में बिकने वाले लगभग सभी टूव्हीलर इन दोनों सेफ्टी फीचर्स से लैस होंगे।

 

 

 

Leave a Comment: