Category : मनी टिप्स | Sub Category : बैंकिंग Posted on 2019-04-05 09:15:34
घर खरीदने वालों के लिए अच्छी
खबर है। देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI
Bank) ने हाल ही में होम लोन (Home Loan) के लिए
दो नई स्कीम शुरू की है। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें आपको आसानी से तुरंत
लोन मिलेगा, वो भी बिना बैंक गए। आइए जानते
हैं क्या स्कीम और आप कैसे कर सकते हैं अप्लाई।
क्या है स्कीम
इंस्टैंट
होम लोन (Instant Home Loan) के तहत
आपको 1 करोड़ रुपये तक के लोन पर तुरंत ही सैंक्शन लेटर जारी कर
दिया जाएगा, और दूसरी योजना इंस्टा टॉप-अप लोन के तहत आपके पुराने लोन की राशि
तुरंत ही 2 लाख रुपये तक बढ़ाई जा सकती है।
1 करोड़ रुपये तक का मिलेगा लोन
इंस्टैंट होम लोन के तहत तहत
प्री-अप्रूव्ड सैलरीड पर्सन को आवेदन करते ही 1 करोड़ रुपये तक का लोन के लिए आपको सैंक्शन
लेटर जारी कर दिया जाएगा। 30 साल के अधिकतम टेन्योर वाले इस लोन का आवेदन देने के लिए न तो बैंक
शाखा जाने की जरूरत पड़ेगी और न ही डॉक्यूमेंट्स जमा करने की जरूरत है।
इंस्टैट होम लोन के अलावा बैंक ने इंस्टा टॉप-अप लोन योजना भी शुरु
की है। इसके तहत बैंक के मौजूदा होम लोन ग्राहकों को 10 साल तक के लिए 20 लाख रुपये का अतिरिक्त कर्ज मिल
सकेगा। ग्राहकों को यह सुविधा तुरंत उनके खाते के जरिए दे दी जाएगी। इससे पहले
टॉप-अप होम लोन की मंजूरी और उसे पाने में कुछ दिनों का समय लग जाता था।
इस
आधार पर मिलेगा लोन
बैंक इस
लोन के लिए ग्राहक का क्रेडिट स्कोर, सैलरी, एवरेज बैलेंस और रिपेमेंट का
ट्रैक रिकॉर्ड देखेगी। आपके क्रेडिट स्कोर के आधार पर ही आपको ये लोन दिया जाएगा।
आप सिर्फ कुछ ही क्लिक के जरिए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
ऐसे
मिलेगा इंस्टेंट होम लोन का अप्रूवल
सबसे
पहले अपने आईसीआईसीआई बैंक के नेट बैंकिंग अकाउंट में लॉगिन करें। इसके बाद आप
एक्सक्लूसिव ऑफरिंग के विकल्प पर क्लिक करें। वहीं पर आपको इंस्टेंट सेक्शन- होम
लोन दिखेगा। उस पर क्लिक करें। अब आप रकम और लोन के समय को चुने। इसके बाद
प्रोसेसिंग फ्रीस अदा करें। अब सेंक्शन लेटर डाउनलोड कर लें ये आपको मेल पर भी मिल
जाएगा। इसके साथ यहीं पर आप प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अपनी पात्रता भी चेक
कर सकेंगे।
अब
बस एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, इसके लिए आप गूगल या फेसबुक पर
सर्च करें। kamaikaro.com
कमाई करो कोट