SBI में निकलीं 2000 नौकरियां, ग्रेजुएट्स के लिए मौका, समझें पूरा प्रोसेस

Category : मौके | Sub Category : जॉब्स Posted on 2019-04-02 18:03:23


SBI में निकलीं 2000 नौकरियां, ग्रेजुएट्स के लिए मौका, समझें पूरा प्रोसेस


नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशन अधिकारियों के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। बैंक ने 2000 भर्तिया निकाली हैं। इसके अलावा LD, VI, HI, d&e कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 133 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।


ऐसे होगा चयन

इन सभी पदों के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन प्रारंभिक टेस्ट देना होगा। यह परीक्षा 8,9,15 और 16 जून को आयोजित की जाएगी। इसका नतीजा जुलाई के पहले सप्ताह में आएगा। चयनित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 20 जुलाई, 2019 को आयोजित की जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों को फिर ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू में बैठना होगा, जिसके बाद अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।


ऐसे करना होगा अप्लाई

-sbi.co.in पर जाएं।

-होमपेज पर Careers पर क्लिक करें।

-Important announcement section में जाकर ‘recruitment of probation officers’ लिंक पर क्लिक करें।

-‘apply online’ पर क्लिक करें।

-‘click here for new registration’ पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।

-रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।

-फॉर्म भरें, तस्वीर अपलोड करें।

-पेमेंट करें।


 

उम्मीदवारों को भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट लेना होगा। इसकी अंतिम तिथि 7 मई, 2019 है।


आवेदन शुल्क

SBI PO के पदों के लिए आवेदकों को 750 रुपए बतौर आवेदन शुल्क देने होंगे। SC, ST, PWD के उम्मीदवारों को 125 रुपए का सूचना शुल्क देना होगा।


शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन डिग्री। अंतिम सेमेस्टर/अंतिम वर्ष वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 अगस्त, 2019 तक ग्रैजुएशन का प्रमाण देना होगा।


उम्र सीमा

उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल, 2019 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित समुदायों के लोगों के लिए उम्र में 15 साल की छूट दी गई है।


अंतिम तिथि

आवेदक 22 अप्रैल तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

Leave a Comment: