शुरू करें इस प्लांट की खेती, होने लगेगी मंथली 50 हजार रु की इनकम

Category : मौके | Sub Category : बिजनेस आइ़डिया Posted on 2019-04-02 05:24:39


शुरू करें इस प्लांट की खेती, होने लगेगी मंथली 50 हजार रु की इनकम


300 रोगों से लड़ने में सक्षम है यह मेडिसिनल प्लांट

 

नई दिल्ली। अगर आपके पास जमीन है तो फि‍र आप बिना नौकरी किए इससे अच्‍छी खासी कमाई कर सकते हैं। इतनी जमीन में आप सहजन की खेती ( Sahjan farming ) कर 6 लाख सालाना यानी 50 हजार रुपए मंथली तक कमा सकते हैं। सहजन को अंग्रेजी में ड्रमस्टिक (Drumstick) भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानि‍क नाम मोरिंगा ओलीफेरा है। इसकी खेती में पानी की बहुत जरूरत नहीं होती और रख-रखाव भी कम करना पड़ता है। सहजन की खेती काफी आसान होती है अगर आप बड़े पैमाने पर नहीं करना चाहते तो अपनी सामान्‍य फसल के साथ भी इसकी खेती कर सकते हैं।

 

 

सहजन के सभी हिस्सों का यूज होता है

 

सहजन का करीब-करीब हर हि‍स्‍सा खाने लायक होता है। इसकी पत्‍तियों को भी आप सलाद के तौर पर खा सकते हैं। सहजन के पत्‍ते, फूल और फल सभी काफी पोषक होते हैं। इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। इसके बीज से तेल भी नि‍कलता है।  इसको दावा में भी यूज किया जाता है। सहजन के इस्तेमाल से 300 से अधिक रोगों से बचा जा सकता है। सहजन में 92 विटामिन, 46 एंटी ऑक्सीडेंट, 36 पेन किलर और 18 तरह के एमिनो एसिड पाए जाते हैं। 

 

 

ऐसे होती है सहजन की खेती

 

यह गर्म इलाकों में आसानी से फल फूल जाता है। इसको ज्‍यादा पानी की भी जरूरत नहीं होती। सर्द इलाकों में इसकी खेती बहुत प्रॉफि‍टेबल नहीं हो पाती, क्‍योंकि इसका फूल खि‍लने के लि‍ए 25 से 30 डिग्री तापमान की जरूरत होती है। यह सूखी बलुई या चिकनी बलुई मिट्टी में अच्छी तरह बढ़ता है। पहले साल के बाद साल में दो बार उत्‍पादन होता है और आम तौर पर एक पेड़ 10 साल तक अच्‍छा उत्‍पादन करता है। इसकी प्रमुख कि‍स्‍में हैं - कोयम्बटूर 2, रोहित 1, पी.के.एम 1 और पी.के.एम 2

Leave a Comment: