Category : मौके | Sub Category : बिजनेस आइ़डिया Posted on 2019-04-02 04:23:11
नई दिल्ली। कस्टमर्स के बीच किसी प्रोडक्ट की साख तभी बनती है, जब वह उनके सभी मापदंडों पर खरा उतरे। इसलिए कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। प्रोडक्ट का प्रोटोटाइप (नमूना) तैयार करके आप उसकी खूबियों और डिजाइन आदि में बाजार की डिमांड के आवश्यकतानुसार बदलाव कर सकते हैं। कमाई करो डॉट कॉम (kamaikaro.com) आपको बिजनेस से जुड़े कुछ ऐसे ही टिप्स दे रहा है।
1. यूनीक होना चाहिए आइडिया
Small business: छोटे बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आपके पास कोई न कोई इंवेस्टर हो, जो आपके आइडिया पर पैसा लगा सके। ऐसा तभी हो सकता है जब आपके पास कोई यूनिक प्रोडक्ट हो और जिसकी आने वाले समय में मांग हो। इन्वेस्टर्स को अपने बिजनेस की ओर आकर्षित करने के लिए प्रोटोटाइप महत्वपूर्ण होता है। देखा जाए तो आइडिया इतना अच्छा अप्रोच नहीं करता है जितना कि प्रोडक्ट को वास्तव में देखने पर
उसका असर पड़ता है।
2. प्रोटोटाइप जरूर तैयार करें
प्रोडक्ट की खूबियों के बारे में तभी विस्तार से बताया जा सकता है, जब आपके पास उसका कोई भौतिक रुप उपस्थित हो। इसलिए मार्केटिंग एक्सपटर्स, बिजनेस पार्टनर्स, इंजीनियर्स आदि के सामने प्रोडक्ट का विवरण देने के लिए प्रोटोटाइप तैयार करना बेहतर होता है। ऐसे में बिजनेस हानि से भी बच सकते हैं। कई बार बिना सोचे-समझे बहुत अधिक प्रोडक्ट बनाने से बड़ी हानि हो सकती है।
3. जरूरी है क्रिएटिविटी
जब आप प्रोटोटाइप बनाएंगे तो इसका एक फायदा यह भी होगा कि उस दौरान आपके दिमाग में कई सारे आइडिया आएंगे। ऐसे में आप ज्यादा क्रिएटिव वर्क करेंगे। प्रोटोटाइपिंग के दौरान आप न केवल अपने प्रोडक्ट को यूनिक बनाने का प्रयास करेंगे, बल्कि बिजनेस को आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे।
कमाई करो कोट