SBI pre approved hoam loan : घर खरीदने से पहले ही लें होमलोन, होंगे ये फायदे

Category : मनी टिप्स | Sub Category : बैंकिंग Posted on 2020-02-28 05:42:03


SBI pre approved hoam loan : घर खरीदने से पहले ही लें होमलोन, होंगे ये फायदे



नई दिल्ली। pre approved hoam loan in SBI- घर खरीदने का मन बना रहे हैं तो देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आपके लिए इस सपने को पूरा करना आसान बना सकता है। दरअसल, एसबीआई घर खरीदने से पहले होम लोन दे रहा है, जिसे प्री अप्रूव्ड लोन (pre approved hoam loan) कहा जाता है। 

वैसे तो आम तौर पर घर पसंद करने के बाद लोग होम लोन के लिए बैंक का रुख करते हैं। इसके बदले, अगर आप पहले प्री-अप्रूव्ड होम लोन लेकर घर की खोज शुरू करें तो घर खरीदने में मदद मिलेगी। इसलिए एसबीआई भी ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड होम लोन दे रहा है। इस बात की जानकारी बैंक ने ट्वीट के जरिये दी है।


जानि‍ए प्री-अप्रूव्ड होम लोन के फायदे

-प्री-अप्रूव्ड होम लोन में ग्राहक को यह पता होता है कि उसे कितना होम लोन मिल सकता है।

-इतना ही नहीं इससे समय बचता है। आपको यह जानकारी भी होगी कि आप घर के लिए कितना होम लोन मिलेगा और आप अपनी तरफ से कितने पैसे लगाएं।

-दोनों को मिलाकर घर का बजट आपको पता चल जाता है और आप अपने बजट में घर देख सकते हैं।

-यहां बता दें कि बैंक ग्राहक से इसके लिए कुछ फीस भी लेते हैं।

-इन सब के बीच आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक देश में सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन प्रदान कर रहा है। एसबीआई होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.90 फीसदी है।


सैलरीड लोगों को 30 साल तक का लोन

-एसबीआई प्री-अप्रूव्ड लोन प्रॉपर्टी को अंतिम रूप देने से पहले ग्राहकों को होम लोन सीमा की मंजूरी प्रदान करता है।

-हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक ने भी यह सेवा शुरू की है।

-बैंक तत्काल होम लोन के तहत नौकरी वाले को आवेदन करते ही एक करोड़ रुपये का लोन 30 साल तक के लिए उपलब्ध करा रहा है।


Leave a Comment: