Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2020-02-27 06:04:25
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हुई साम्प्रदायिक हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। यह संख्या बुधवार तक 27 थी। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, जीटीबी अस्पताल में पांच और लोगों की जान चली गई, जिससे इस अस्पताल में मरने वालों की संख्या 30 हो गई। कुल मृतकसंख्या 32 तक पहुंच गई। लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई थी।
कमाई करो कोट