होंडा ने बीएसवीआई डियो की लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Auto Posted on 2020-02-25 13:04:41


होंडा ने बीएसवीआई डियो की लॉन्च, जानें क्या है कीमत

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने मंगलवार को शहर में अपनी नई बीएसवीआई डियो स्कूटी लॉन्च की, जिसकी बेंगलुरु में शोरूम कीमत 64,584 रुपये से शुरू है। एचएमएसआई ने एक विज्ञप्ति में बताया कि लॉन्च के दिन ही बीएसवीआई डियो की 301 इकाइयां बिक गईं।

विज्ञप्ति में एचएमएसआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) यादविंदर सिंह गुलेरिया के हवाले से कहा गया, डियो आज दक्षिण में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली दुपहिया गाड़ी बन गई है। दक्षिण भारत में होंडा की दुपहिया वाहन बाजार में 34 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Leave a Comment: