भारतीयों को वापस लाने वाले विमान को मंजूरी देने में जानबूझकर विलंब कर रहा चीन

Category : बड़ी खबर | Sub Category : इंटरनेशनल Posted on 2020-02-22 06:39:00


भारतीयों को वापस लाने वाले विमान को मंजूरी देने में जानबूझकर विलंब कर रहा चीन

चीन कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर और वुहान में रह रहे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना का विमान भेजने के भारत के प्रस्ताव को मंजूरी देने में देरी कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारत को कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित चीनी शहर वुहान में 20 फरवरी को सी-17 सैन्य विमान भेजना था लेकिन उड़ान के लिए अनुमति न मिलने के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका। एक उच्च स्तरीय सूत्र ने कहा, चीन नागरिकों को वापस निकालने के विमान के लिए मंजूरी देने में जानबूझकर विलंब कर रहा है।

Leave a Comment: