सालाना जमा करें मात्र 2520 रु, 60 साल की उम्र से हर साल मिलने लगेंगे 60 हजार

Category : मनी टिप्स | Sub Category : पैसे चाहिए Posted on 2019-03-27 05:05:23


सालाना जमा करें मात्र 2520 रु, 60 साल की उम्र से हर साल मिलने लगेंगे 60 हजार

 

नई दिल्ली। अगर आप रिटायरमेंट के लिए निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana - NSDL NPS) इस लक्ष्य के लिए खासी कारगर हो सकती है। इसमें मामूली अंशदान करके रिटायरमेंट के लिए अच्छी रकम का इंतजाम हो सकता है। इस योजना से अभी तक देश के 1.25 करोड़ लोग जुड़े हैं। अटल पेंशन योजना कम आय वर्ग के लिए मोदी सरकार की पॉपुलर पेंशन स्कीम है, जो निश्चित इनकम की गारंटी देती है।

 

योजना के तहत मिलेंगे ये फायदे

Atal Pension Yojana - NSDL NPS: इस स्कीम से 18 साल की उम्र होते ही देश का कोई भी नागरिक जुड़ सकता है। इसके तहत एक खाता खुलवाना जरूरी है। योजना में अधिकतम 60 हजार रुपए सालाना या 5 हजार रुपए महीना पेंशन की गारंटी मिलती है। योजना के तहत आईटी की सेक्सन 80CCD के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलेगा। कई बैंकों में अकाउंट खोलने की सुविधा है। शुरू के 5 साल सरकार की ओर से भी योगदान राशि दी जाएगी। अगर 60 साल के पहले या बाद में सदस्य की मौत हो जाती है, तो पेंशन की राशि वाइफ को मिलेगी। अगर सदस्य और वाइफ दोनों की मौत हो जाती है तो सरकार नॉमिनी को पेंशन देगी।

 

ऐसे मिलेगी सालाना 60 हजार पेंशन

Atal Pension Yojana - NSDL NPS:  अटल पेंशन स्कीम से 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं और 5 हजार रुपए प्रति माह या फिर 60 हजार रुपए सालाना पेंशन के लिए अकाउंट खुलवाते हैं तो आपको हर माह 210 रुपए जमा करने होंगे। यह साल भर के लिहाज से 2520 रुपए होगा। 210 रुपए प्रति महीने के हिसाब के दर से 60 की उम्र तक निवेश करना होगा। 60 की उम्र के बाद आपके खाते में हर माह 5 हजार रुपए आएंगे। यह सालाना के हिसाब से 60 हजार रुपए होंगे। इसमें आपका कुल निवेश सिर्फ 1.05 लाख रुपए ही होगा, जबकि पूरी जिंदगी आपके खाते में सालाना 60 हजार रुपये आते रहेंगे।

 

ऐसे जमा करना होगा पैसा

योजना के तहत दो तरह तिमाही और छमाही के हिबास से पैसे जमा किए जा सकते हैं। तिमाही निवेश के तहत 626 रुपए देने होंगे, जबिक छमाही के लिए 1239 रुपए निवेश करना होगा। यह निवेश 42 साल तक के लिए होगा। 42 साल में कुल निवेश 1.05 लाख रुपए हो जाएगा। इसके बदले 60 साल में आजीवन हर साल 60 हजार या हर महीने 5 हजार रुपए मिलेंगे। अगर आप तिमाही प्लान में 18 की उम्र में जुड़ते हैं तो आपका कुल निवेश 1.05 लाख रुपये होगा. वहीं, अगर 35 की उम्र में जुड़ते हैं तो तिमाही प्लान के लिए हर 3 महीने में 2688 रुपये जमा करने होंगे। आपको 25 साल निवेश करना होगा, जिस लिहाज से आपका कुल निवेश 2.68 लाख रुपए हो जाएगा.। यानी एक जैसे पेंशन प्लान के लिए आपको करीब 1.63 लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे। अलग-अलग उम्र और पेंशन के प्लान के लिए इस लिंक पर करें क्लिक-

https://www.npscra.nsdl.co.in/nsdl/scheme-details/APY_Subscribers_Contribution_Chart_1.pdf



Leave a Comment: