Category : बड़ी खबर | Sub Category : खेल Posted on 2020-02-18 07:27:47
भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 2000 से 2020 तक के सर्वश्रेष्ठ लारेस खेल लम्हे के पुरस्कार के लिए चुना गया। भारतीय प्रशंसकों के समर्थन से तेंदुलकर को इस पुरस्कार के लिए सबसे ज्याद मत मिले। भारत की 2011 विश्व कप में जीत के संदर्भ में तेंदुलकर से जुड़े लम्हे को कैरीड ऑन द शोल्डर्स ऑफ ए नेशन शीर्षक दिया गया था।
लगभग नौ साल पहले तेंदुलकर अपने छठे विश्व कप में खेलते हुए विश्व खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य बने थे। भारतीय टीम के सदस्यों ने इसके बाद तेंदुलकर को कंधे में उठाकर मैदान का लैप ऑफ ऑनर लगाया था और इस दौरान इस दिग्गज बल्लेबाज की आंखों से आंसू गिर रहे थे। भारत ने विश्व कप फाइनल में जीत तेंदुलकर के घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दर्ज की थी।
इस सूची में पहले 20 दावेदारों को शामिल किया गया था लेकिन वोटिंग के बाद सिर्फ पांच दावेदारों को सूची में जगह मिली थी जिसमें तेंदुलकर विजेता बने। टेनिस के महान खिलाड़ी बोरिस बेकर ने इस पुरस्कार की घोषणा की जिसके बाद आस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव वॉ ने तेंदुलकर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। ट्रॉफी लेने के बाद तेंदुलकर ने कहा, यह शानदार है। विश्व कप जीतने की भावना को शब्दों में बयान करना संभव नहीं था। ऐसा बहुत कम होता है जब पूरा देश जश्न मनाता हो।
कमाई करो कोट