हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Category : मौके | Sub Category : जॉब्स Posted on 2020-02-17 06:18:31


हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने तहसील कल्याण अधिकारी और विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के 28 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इनमें तहसील कल्याण अधिकारी के 5 पद हैं।

जबकि सहायक प्रोफेसर के 23 पद हैं। इन 23 पदों में सहायक प्रोफेसर फार्मेसी फार्मास्यिूटीकल केमिस्ट्री में 8 पद, सहायक प्रोफेसर फार्मेसी फार्मासिटीज में 4 पद, सहायक प्रोफेसर फार्मेसी फार्मालोजी विभाग में 5 पद, सहायक प्रोफेसर फार्मेसी फार्माकोग्नॉसी में 6 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

तहसील कल्याण अधिकारी के पद के लिए अभ्यर्थी का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। जबकि सहायक प्रोफेसर फार्मेसी में विभिन्न विभागों के पदों के लिए फार्मा में स्नातक और मास्टर डिग्री का होना और 60 फीसदी अंक अनिवार्य है।

इसके लिए सामान्य वर्ग को 400 रुपये फीस रहेगी। एससी, एसटी और ओबीसी को 100 रुपये फीस देनी होगी। भूतपूर्व सैनिकों के लिए कोई फीस नहीं है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है।

तहसील कल्याण अधिकारी की परीक्षा के लिए शिमला, मंड़ी, कांगड़ा में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सहायक प्रोफेसर फार्मेसी की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी (कार्यकारी राज्य नगर सेवा में) और सचिव के (कार्यकारी राज्य नगर सेवा में) अनुबंध आधार पर भी 20 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की तिथि चार मार्च रखी गई है। इसके लिए मास्टर डिग्री एमबीए (एचआर) या मास्टर डिग्री और साथ में डिप्लोमा इन पर्सनल मैनेजमेंट होना अनिवार्य है।

Leave a Comment: