Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2020-02-11 06:01:44
भारत और ब्रिटेन की सेनाएं 13 फरवरी से 26 फरवरी के बीच सैलिसबेरी प्लेंस में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से शहरी और अर्ध शहरी इलाकों में आतंकवाद रोधी कार्रवाई का अभ्यास किया जाएगा।
सरकार की ओर से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक भारत और ब्रिटेन के 120-120 सैनिक इस सैन्य अभ्यास में शामिल होंगे और विभिन्न उग्रवाद रोधी एवं आतंकवाद रोधी अभियानों का अनुभव साझा करेंगे। बयान में कहा गया, भारत और ब्रिटेन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वारियर-2020 का यह पांचवां संस्करण है और यह ब्रिटेन के सैलिसबेरी प्लेंस में 13 से 26 फरवरी, 2020 के बीच होगा। गौरतलब है कि सैन्य अभ्यास अजेय वारियर बारी-बारी से ब्रिटेन और भारत में आयोजित होता है।
कमाई करो कोट