किन राशियों के लोग बनते हैं सबसे ज्यादा अमीर, खेलते हैं करोड़ों में

Category : बोलते तारे | Sub Category : राशियां Posted on 2019-03-24 04:34:31


किन राशियों के लोग बनते हैं सबसे ज्यादा अमीर, खेलते हैं करोड़ों में


नई दिल्ली। अगर आप इनकम बढ़ाने या बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपकी राशि भी इसमें मददगार हो सकती है। ज्योतिष विशेषज्ञ भी मानते हैं कि बिजनेस में राशि निश्चित तौर मदद करती है। इस बारे में पूरी दुनिया में सर्वे भी हो चुका है, जो जानी मानी पत्रिका फोर्ब्स में पब्लिश हुआ है। यह देखा गया कि किसी खास राशि के लोग बिजनेस में सबसे ज्यादा सफल हैं। इनमें दुनियाभर के अरबपतियों के जन्मदिन को आधार पर उनकी राशि निकालकर यह सर्वे किया गया था।

 

इस राशि के लोग हैं ज्यादा अरबपति

राशियों के आधार पर दुनिया के टॉप 100 अमीरों के अध्‍ययन के बाद यह देखा गया कि अरबपतियों की लिस्ट में कुंभ राशि के लोग सबसे ज्यादा शामिल हैं। टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में कुंभ राशि के लोगों की संख्‍या करीब 13 फीसदी है।

 

किस राशि के कितने अरबपति

कुंभ     12.5 फीसदी

वृषभ    10.3 फीसदी

मकर    10 फीसदी

सिंह     9.8 फीसदी

वृश्चिक   9.2 फीसदी

धनु      8.6 फीसदी

मिथुन    7.8 फीसदी

मीन     6.9 फीसदी

कन्या    6.7 फीसदी

मेष राशि 6.2 फीसदी

तुला     6.1 फीसदी

कर्क     5.9 फीसदी

 

नोट: फोर्ब्स ने यह सर्वे 1996 से साल 2015 के बीच हर साल के टॉप 100 अमीरों की लिस्ट के आधार पर किया था। हर साल टॉप 100 अमीरों की राशि के आधार पर 19 सालों का यह औसत है।

 

 

दूसरों से ज्यादा स्वतंत्र और मौलिक 

सर्वे में कहा गया है कि कुंभ राशि के लोग दूसरी राशियों के लोगों की अपेक्षा ज्यादा स्वतंत्र तरीके जीते हैं। वहीं, इस राशि के लोगों में ज्यादा मौलिकता होती है। यानी उनमें दिखावा कम होता है, ओरिजिनैलिटी ज्यादा होती है। हालांकि, सर्वे में यह भी कहा गया है कि जरूरी नहीं है कि दूसरी राशि के लोग बिजनेस में कम सफल हों। यह उनके लगन पर निर्भर करता है।

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि कर्म के दाता का प्रतीक है। इस राशि के लोग कर्म में विश्‍वास रखते हैं। ऐसा देखा जाता है कि कुंभ राशि के लोग दूसरी राशि के लोगों की तुलना में कारोबार में ज्यादा होते हैं।

 

14 फीसदी होते हैं ड्रॉपआउट

1996 से 2016 तक टॉप 100 अमीरों की लिस्ट के आधार पर अरबपतियों की शिक्षा पर अध्‍ययन में यह सामने आया कि 14 फीसदी अरबपति तो बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं।

 

ड्रॉपआउट:    14 फीसदी

बैचलर डिग्री:  52 फीसदी

मास्टर डिग्री:  27 फीसदी

डॉक्टरेट:      7 फीसदी

 

अमीरों के होते हैं ज्यादा बच्‍चे

1996 से 2016 तक टॉप 100 अमीरों की लिस्ट के आधार पर देखा गया कि अरबपतियों के कितने बच्चे होते हैं। वहीं, 5 फीसदी अरबपति ऐसे हैं, जिनके कोई बच्‍चा नहीं था।  

 

5 या ज्यादा बच्चे:  21 फीसदी

4 बच्चे :          17 फीसदी

3 बच्चे :          25 फीसदी

2 बच्चे :          23 फीसदी

1 बच्चा :         9 फीसदी

Leave a Comment: