Auto Expo 2020: किया मोटर्स ने ऑटो एक्सपो में पेश की कार्निवल

Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Auto Posted on 2020-02-05 06:55:31


Auto Expo 2020: किया मोटर्स ने ऑटो एक्सपो में पेश की कार्निवल

कार बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी किया मोटर्स ने बुधवार को यहां ऑटो एक्सपो में अपनी कार्निवल कार पेश की। कंपनी ने इसे बहुउ्द्देशीय वाहन श्रेणी (एमपीवी) में रखा है। कंपनी ने भारतीय बाजार में कार्निवाल के तीन संस्करण उतारे हैं।

इसके प्रीमियम संस्करण की शोरूम कीमत 24.95 लाख रुपये, प्रेस्टीज संस्करण की कीमत 28.95 लाख रुपये और लिमोजीन मॉडल की शोरूम कीमत 33.95 लाख रुपये है।

किया मोटर्स इंडिया ने कहा कि इस कार की बुकिंग खुलने के पहले दिन 1,400 से अधिक बुकिंग मिली थीं। अब तक उसे इस कार के लिए कुल 3500 बुकिंग मिल चुकी हैं। कार्निवल कंपनी की सोनेट कॉन्सेप्ट कार पर आधारित है। यह घरेलू बाजार में 2020 की दूसरी छमाही में उपलब्ध होगी।

Leave a Comment: