Category : मनी टिप्स | Sub Category : Market Posted on 2020-02-05 06:17:34
देश की जानी-मानी कंपनी अमूल (Amul) फिर से दूध के दाम (Milk Price) बढ़ाने की तैयारी में है। अमूल (Amul) के मैनेजिंग डायरेक्टर आरएस सोढ़ी ने खास बातचीत में बताया कि दूध (Milk Prices Rise Soon) के दामों में 4-5 रुपये प्रति लीटर और दूध के प्रोडक्ट्स में 7-8 रुपये प्रति लीटर का इजाफा होने की उम्मीद है।
उनका कहना हैं कि जिन कंपनियों के पास ज्यादा दूध सप्लाई की क्षमता है, उन्हें साल 2020 में ज्यादा मुनाफा होगा। डेयरी कंपनियों ने पिछले तीन साल में दो बार दूध के दाम बढ़ाएं। इसी वजह से डेयरी किसानों की आमदनी में 2018 के मुकाबले 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि दिसंबर 2019 में मदर डेयरी ने अपने विभिन्न किस्म के दूध में 3 रुपये प्रति लीटर तक और अमूल ने अपने दूध के दाम 2 रुपये लीटर तक बढ़ाने का ऐलान किया था।
अमूल ने कहा कि पिछले तीन साल में उसने थैली वाले दूध के दाम में सिर्फ दो बार बदलाव किए हैं। पशु चारे के दाम 35 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ने के चलते दूध की कीमतों में इजाफा हुआ हैं। चारे की कीमत बढ़ने और अन्य लागत को ध्यान में रखकर यह कदम उठाए गए।
आरएस सोढ़ी ने बजट के ऐलानों पर बोलते हुए कहा हैं कि बजट में डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई ऐलान हुए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य देश में दूध की प्रोसेसिंग के आंकड़े को 2025 तक 53.5 मिलियन मेट्रिक टन से दोगुना करके 108 मिलियन मेट्रिक टन करने का हैं। सोढ़ी के मुताबिक इसके लिए 40,000 से 50,000 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी।
किसानों के लिए शुरू हुई नई स्कीम उड़ान
सरकार ने दूध समेत कई दूसरे कृषि प्रोडक्ट्स को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए कृषि उड़ान और किसान रेल शुरू करने का ऐलान किया हैं। सरकार का लक्ष्य कृषि प्रोडक्ट के भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन को बेहतर बनाना है. बजट 2020 में किए गए एलानों पर आरएस सोढ़ी ने कहा कि सरकार मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रही है।
कमाई करो कोट