Category : मौके | Sub Category : जॉब्स Posted on 2020-02-02 06:39:18
बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 2 मार्च तक इस परीक्षा के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। राज्य बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने की संभावित तिथि 29 मार्च निर्धारित की गई है। 4 मार्च तक इच्छुक अभ्यर्थी बीएड सीईटी परीक्षा (B.Ed. CET) के लिए अपना आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। फीस का भुगतान की अंतिम तिथि 5 मार्च है। बिहार बीएड सीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे।
आवेदन जमा करने की तिथि
2 मार्च, 2020
फीस जमा करने की अंतिम तिथि
5 मार्च, 2020
परीक्षा की संभावित तिथि
29 मार्च, 2020
योग्यता
परीक्षा हेतु ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के क्वालिफाइंग परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम बुकलेट देख सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट bihar-cetbed-inmu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फीस
General/OBC
1,000 रुपये
ST/SC
500 रुपये
कमाई करो कोट