Category : मनी टिप्स | Sub Category : Market Posted on 2020-02-01 05:56:26
केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी परिवहन को लेकर जल्द नया खाका तैयार करने जा रहे हैं। सरकार ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक इलेक्ट्रिंक हाइवे बनाने की योजना पर काम कर रही है। आइए जानते हैं कि क्या है ये योजना और क्या होगा इससे आम जनता को फायदा?
आपने इलेक्ट्रिक केबल की मदद से चलने वाली ट्रेनें देखी होंगी। लेकिन अब सरकार ऐसा हाइवे बनाने पर विचार कर रही है। इस योजना के मद्देनजर ट्रक, बस और कार इलेक्ट्रिक केबल की मदद से सड़क पर दौड़ते नजर आएंगे।
केंद्रीय मंत्री गडकरी खुद ऐसे इलेक्ट्रिक हाइवे देखने के लिए अगले महीने स्वीडन जा रहे हैं। उन्होंने कपंनियों से राजमार्गों को इलेक्ट्रिक हाइवे में तब्दील करने के लिए निवेश करने की अपील की है। ऐसा पहला हाईवे दिल्ली से मुंबई के बीच बनाया जाएगा।
ये योजना अगर सफलतापूर्वक लागू हुई तो कार और ट्रेन से लगने वाले वक्त से भी कम समय में आप अपना सफर पूरा कर सकेंगे। इस हाइवे के दोनों तरफ 10 लाख पेड़ लगाए जाएंगे और पानी की बचत के लिए वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी होगी।
इस परियोजना पूरी होने के बाद दो साल तक यथास्थिति अवधि होगी। तीन साल बाद टोल टैक्स (Toll Tax) वसूलना शुरू किया जाएगा। इसके बाद एक एस्क्रो खाता खोला जाएगा। इसके शुरू होने के बाद तेल के खर्च और माल ढुलाई में लगने वाली लागत में कमी आएगी।
इस योजना के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बिजली की लाइन बिछाई जाएगी, जिस पर 80 टन तक वजन ढोने वाले ट्रक 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगे। इससे बिना प्रदूषण फैलाए हाईब्रिड ट्रक्स कम समय में सामान को एक शहर से दूसरे शहर पहुंचा सकेंगे।
कमाई करो कोट