मारुति सुजुकी ने पेश किया सियाज सेडान का स्पोर्ट्स संस्करण

Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Auto Posted on 2020-01-25 10:05:13


मारुति सुजुकी ने पेश किया सियाज सेडान का स्पोर्ट्स संस्करण

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी मध्यम आकार की प्रीमियम सेडान सियाज का स्पोर्ट्स संस्करण सियाज एस पेश किया है। दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 10.08 लाख रुपये है।Image result for सेडान सियाज

कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने भारत चरण-छह (बीएस-6) मानकों के अनुकूल सियाज भी पेश की है। इसकी कीमत 8.31 लाख से 11.09 लाख रुपये है।Image result for सेडान सियाज

भारत चरण छह मानक एक अप्रैल से लागू हो रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि वह अब तक कड़े उत्सर्जन मानकों के अनुकूल 11 वाहन पेश कर चुकी है।Image result for सेडान सियाज

मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने बयान में कहा कि सियाज की अपने खंड में 29 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी और 2.7 लाख उपभोक्ता है। हमारे ग्राहक सियाज का स्पोर्टी संस्करण चाहते थे।

Leave a Comment: