भारतीय क्रिकेट टीम का चीफ सेलेक्टर बनने के लिए इन तीन दिग्गजों ने किया आवेदन, जानिए पूरा रिकॉर्ड

Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2020-01-24 12:54:56


भारतीय क्रिकेट टीम का चीफ सेलेक्टर बनने के लिए इन तीन दिग्गजों ने किया आवेदन, जानिए पूरा रिकॉर्ड

भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयन समिति का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। अब टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्‍णन पूर्व ऑफ स्पिनर राजेश चौहान और बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज अमय खुरसिया ने टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर बनने में रुचि दिखाई है. तीनों ने इस पद के लिए आवेदन भी कर दिया है. एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयन समिति के कार्यकाल में भारतीय टीम ने दो आईसीसी टूर्नामेंट खेले. इनमें 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में टीम रनरअप रही. वहीं आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली.

लक्ष्मण शिवरामकृष्‍णन
9 टेस्ट और 16 वनडे, 20 साल से कर रहे कमेंट्री। टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्‍णन ने नौ टेस्ट और 16 वनडे खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 26 और वनडे में 15 विकेट दर्ज हैं. फिलहाल कमेंटेटर के तौर पर धूम मचा रहे लक्ष्मण शिवरामकृष्‍णन 1983 से लेकर 1987 के बीच टीम इंडिया का हिस्सा रहे. बेंसन एंड हेजेस वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे शिवरामकृष्‍णन 20 साल से कमेंट्री कर रहे हैं और नेशनल क्रिकेट एकेडमी में स्पिन बॉलिंग कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं।

 युजवेंद्र चहल के बारे में रवि शास्‍त्री को बताया था
शिवरामकृष्‍णन ने कहा कि मैंने अपने परिवार से बात करने के बाद चीफ सेलेक्टर के पद के लिए आवेदन करने का फैसला किया. अगर बीसीसीआई मुझे ये मौका देती है तो मैं बदलाव लेकर आऊंगा. अगर मुझे चार साल का कार्यकाल मिला तो मैं भारतीय क्रिकेट को बेहतर स्थिति में छोड़कर जाऊंगा, खासकर स्पिन विभाग में. यहां तक कि वो शिवरामकृष्‍णन ही थे, जिन्होंने युवा युजवेंद्र चहल को घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी करते देखकर उनके बारे में भारतीय टीम मैनेजमेंट, खासकर कोच रवि शास्‍त्री को बताया था कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उपयोगी साबित हो सकते हैं.

राजेश चौहान 21 टेस्ट और 35 वनडे
भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर राजेश चौहान ने टीम के लिए 21 टेस्ट और 35 वनडे खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 47 विकेट लिए, जबकि वनडे में 29 शिकार किए. 90 के दशक में चौहान ने टीम इंडिया के दिग्गज अनिल कुंबले और वेंकटपति राजू के साथ भी मैच खेले. उन्होंने कहा, मैंने पिछली बार भी इस पद के ल‌िए आवेदन किया था. मैं इस काम के लिए बेहद उत्साहित हूं. उम्मीद है कि मेरे नाम पर विचार किया जाएगा.

Leave a Comment: