Category : मनी टिप्स | Sub Category : सेविंग Posted on 2020-01-15 07:06:18
छुट्टियों में बड़े स्कीन पर सिनेमा (Cinema) देखने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक स्पेशल ऑफर है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के क्रेडिट और डेबिट कार्ड (Credit/Debit Card) से पेटीएम (Paytm) पर मूवी टिकट बुक करते हैं तो आप 100 फीसदी कैशबैक पा सकते है. यह कैशबैक आपको दूसरे मूवी टिकट पर मिलेगा. PNB और Paytm का यह ऑफर 16 जनवरी 2019 तक है. इस ऑफर को थर्सडे मूवी मानिया (Thursday Movie Mania) नाम दिया गया है.
आइए जानतें है इस ऑफर के बारे में...
अधिकतम 300 रुपये तक पाएं कैशबैक
इस ऑफर के तहत 100 फीसदी कैशबैक पाने के तौर पर आपको मैक्सिमम 300 रुपये कैशबैक मिलेगा. इस ऑफर के तहत पेटीएम पर टिकट बुकिंग के समय क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते समय प्रोमोकोड PNBMOVIES का इस्तेमाल करना होगा. यह प्रोमोकोड कम से कम दो मूवी टिकट बुक कराने पर ही काम करेगा. थर्सडे मूवी मानिया ऑफर में आप हर गुरुवार को टिकट बुकिंग कर सकते हैं.
16 जनवरी तक आखिरी मौका
यह ऑफर 16 जनवरी तक वैलिड है. टिकट की बुकिंग पेटीएम की वेबसाइट या पेटीएम ऐप पर कर सकते हैं. बुकिंग में प्रोमोकोड का इस्तेमाल आप दूसरे टिकट पर कैशबैक पा सकते हैं.
कमाई करो कोट