SSC ने निकाली 4893 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन करने का आज अंतिम दिन
Category : मौके |
Sub Category : जॉब्स Posted on 2020-01-10 05:51:39
12वीं पास इच्छुक अभ्यार्थियों के लिये कर्मचारी चयन आयोग ने बंपर भर्ती निकाली हैं। आयोग ने 4983 पदों पर भर्ती जारी की है। आयोग द्वारा जारी किए गये रिक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2020 यानि आज है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अब तक इन पदों पर आवेदन नहीं किया है, उनके पास आज आवेदन करने का अंतिम अवसर है। ये भर्ती एसएससी द्वारा लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (जेएस), पोस्टल/शॉर्टिंग असिस्टेंट (पीए/एसए), डेटा इंट्री ऑपरेटर (डीईओ) पदों पर आवेदन मांगे हैं।
चयन प्रक्रिया
SSC CHSL चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Tier-I) होगी, दूसरे चरण की परीक्षा डिक्रिप्टिव (Tier-II) होगी औ तीसरे चरण में उम्मीदवारों का टाइपिंग परीक्षण या स्किल टेस्ट (Tier-III) किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवारों के पास SSC CHSL 2019 भर्ती परीक्षा के लिये आवेदन करने का मौका बस आज भर ही है। आवेदन की प्रक्रिया 03 दिसंबर 2019 को शुरू हुई थी। आवेदन करने के लिये उम्मीदवारों को ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
पहला चरण
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं और रजिस्टर करें।
दूसरा चरण
रजिस्ट्रेशन करने के बाद कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन 2019 (Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination 2019) में जाएं और Apply link पर क्लिक करें. लेटस्ट नोटिफिकेशन (Latest Notifications) टैब में जाने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड देना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
LDC/ JSA, PA/ SA, DEO (C&AG में DEOs को छोड़कर): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 12वीं पास करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं।
C, AG में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
साइंस और मैथ्स स्ट्रीम में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 12वीं पास हो।
उम्र सीमा
इन पदों पर न्यूनतम 18 और अधिकतम 27 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।