Category : मनी टिप्स | Sub Category : बैंकिंग Posted on 2020-01-09 06:43:08
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) अपने ग्राहकों का खास ख्याल रखता है. इसीलिए लगातार अपनी सर्विस को बेहतर बना रहा है। हम आपको आज SBI की एक बिल्कुल मुफ्त सर्विस की जानकारी दे रहे हैं। जिसका फायदा उठाकर आप घरे बैठें अपने बैंक से जुड़े कई बड़े काम निपटा सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में...
अगर आपका एसबीआई बैंक में बचत खाता है और आपको अपने खाते में बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट की जानकारी लेनी है तो इसके लिए आपको नेट बैंकिंग या एटीएम की जरुरत नहीं पड़ेगी।
एसबीआई क्विक
मिस्ड कॉल बैंकिंग सर्विस है। इसकी मदद से बैंक ग्राहक सिर्फ एक मिस्ड कॉल से उपरोक्त जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा और बैंक रिकॉर्ड में उसे अपडेट कराते रहना होगा।
खास बात ये है कि इस सेवा की मदद से बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट के साथ ही एजुकेशन लोन ब्याज सर्टिफिकेट, होम लोन ब्याज सर्टिफिकेट आदि की जानकारी भी हासिल की जा सकती है। हालांकि एसबीआई क्विक की मदद से किसी तरह की वित्तीय ट्रांजैक्शन की सुविधा नहीं मिलेगी।
SBI क्विक एक मिस्ड कॉल बैंकिंग सेवा है, जो खाते और अन्य बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जानकारी अपने ग्राहक को देती है। खाताधारक संबंधित फोन नंबर पर मिस्ड कॉल देकर SBI क्विक सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
SBI क्विक, किसी भी जानकारी जैसे SBI मिनी स्टेटमेंट या SBI बैलेंस इनक्वायरी को प्राप्त करने के लिए बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को दी जाने वाली एक फ्री मिस्ड कॉल बैंकिंग सेवा है। ग्राहक केवल एक मिस्ड कॉल देकर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजकर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस सेवा के रजिस्ट्रेशन के लिए उपभोक्ता को REG <Space>Account number के मैसेज को 09223488888 नंबर पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से भेजना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को कन्फर्मेशन मैसेज आएगा. कन्फर्मेशन मैसेज आने के बाद सेवा का लाभ लिया जा सकता है।
इस सर्विस में रजिस्ट्रेशन करने के बाद उपभोक्ता बैलेंस संबंधी जानकारी, मिनी स्टेटमेंट, एसबीआई चेक बुक, एसबीआई ई-स्टेटमेंट (6 माह तक की), एसबीआई एजुकेशन लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट, एसबीआई होम लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट आदि की जानकारी हासिल की जा सकती है.
ऐसे करें SBI क्विक सर्विस (Sbi Quick Missed Call Banking - Personal Banking) का इस्तेमाल...
(1) बैलेंस इंक्वायरी
अकाउंट बैलेंस जानने के लिए, 09223766666 पर मिस्ड कॉल दें या BAL SMS लिखकर भेजे
(2) मिनी स्टेटमेंट
09223866666 पर मिस्ड कॉल देकर या MSTMT को 09223866666 पर भेजकर आप पिछले पांच ट्रांजेक्शन के साथ मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।
(3) चेक बुक रिक्वेस्ट
खाताधारक 09223588888 पर CHQREQ संदेश भेजकर या उस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर एक नई चेक बुक के लिए आवेदन कर सकता है. खाताधारक को 6 अंकों की संख्या के साथ बैंक से एक SMS प्राप्त होगा. कन्फर्म करने के लिए, खाता धारक को 09223588888 पर CHQACC <space> Y <space> 6 अंकीय नंबर SMS करना होगा।
(4) SBI ई-स्टेटमेंट
खाताधारक अपने रजिस्टर्ड ईमेल पर पिछले अपने बैंक अकाउंट की 6 महीनों की स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं| ईमेल में पासवर्ड सुरक्षित PDF फाइल भेजी जाती है| मिस्ड कॉल दें या ESTMT <स्पेस> अकाउंट नम्बर <स्पेस> <4 अंकों का कोड > 09223588888 पर भेजें।
(5) एजुकेशन लोन ब्याज सर्टिफिकेट
मिस्ड कॉल देकर या SMS भेजकर एजुकेशन लोन ब्याज सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। ELI<स्पेस>अकाउंट नम्बर<स्पेस> <4 डिजिट कोड> को 09223588888 पर भेजें।
(6) होम लोन ब्याज सर्टिफिकेट
मिस्ड कॉल देकर या SMS भेजकर होम लोन ब्याज सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। HLI<स्पेस>अकाउंट नम्बर<स्पेस> <4 डिजिट कोड> को 09223588888 पर भेजें।
ऐसे करें SBI Quick सर्विस का इस्तेमाल
SBI Quick को 3 तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा. पहला तरीका ये है कि अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से प्री-डिफाइंड कीवर्ड्स को प्री-डिफाइंड मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी।
इसके अलावा यदि आप एंड्रॉयड, iOS या ब्लैकबेरी फोन का इस्तेमाल करते हैं तो एसबीआई क्विक एप डाउनलोड की जा सकती है, जहां से भी यह सेवा इस्तेमाल की जा सकती है।
तीसरा तरीका ये है कि एसबीआई उपभोक्ता SBI Anywhere एप का इस्तेमाल करें, जिसमें SBI Quick की सुविधाएं भी मिलेंगी।
खास बात ये है कि इस एप को इस्तेमाल करने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरुरत नहीं पड़ेगी और सिर्फ एसएमएस या मिस्ड कॉल की मदद से बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट हासिल की जा सकेगी।
कमाई करो कोट