Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2020-01-05 12:59:28
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को 6 जनवरी के दिन ही फांसी दी गई थी। सतवंत सिंह और बेअंत सिंह इंदिरा गांधी के सुरक्षा कर्मी थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर, 1984 को सरकारी आवास पर उन्हें गोली मार दी थी। इस षड्यंत्र में केहर सिंह भी शामिल था। बेअंत सिंह को उसी वक्त मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों ने मार गिराया था।
देश दुनिया के इतिहास में 6 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है 1664 छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया। 1885 आधुनिक भारत के दिग्गज हिंदी लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन। 1928 भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म।
1959 भारतीय हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्म। उन्हीं की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने विश्वकप जीता। 1966 ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म।
1977 संगीत कंपनी ईएमआई ने रॉक बैंड सेक्स पिस्टल्स के सार्वजनिक तौर पर खराब बर्ताव की वजह से उनके साथ करार रद्द किया। 1989 इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।
कमाई करो कोट