Category : मनी टिप्स | Sub Category : बैंकिंग Posted on 2020-01-05 11:48:43
पिछले माह की शुरुआत में ही केंद्र सरकार (Central Government) ने किसान विकास पत्र (KVP) के बारे में एक खास नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन में साल 2014 के नियमों में कई बदलाव किया गया है। केवीपी में 9 साल और 5 महीने में आपके पैसे के डबल होने की गांरटी होती है।
अगर आप आज यानी 5 जनवरी 2020 को केवीपी में 50 हजार रुपये जमा करते हैं तो यह रकम जून 2029 तक डबल हो जाएगा।
डिपॉजिट लिमिट:
इसमें आप 100 के मल्टीपल में कोई भी रकम जमा कर सकते हैं, लेकिन आपके इस बात का ध्यान रखना होगा कि पहली बार इसमें कम से कम 1 हजार रुपये जमा करना होगा। केवीपी अकाउंट में अधिकतम रकम रखने की कोई सीमा नहीं है। आप चाहें तो एक से अधिक केवीपी अकाउंट भी खोल सकते हैं।
मैच्योरिटी:
इस स्कीम के नए नियम में बताया गया है कि मैच्योरिटी के समय तक इस अकाउंट में किया गया डिपॉजिट डबल हो जाएगा। किसी भी अकाउंट की मैच्योरिटी अवधि पहले डिपॉजिट के दिन से कुल 9 साल 5 महीनों की होगी। मैच्योरिटी अमाउंट को फॉर्म-2 भरने के बाद इसे अकाउंट होल्डर के खाते में सीधे भेज दिया जाएगा।
किसान विकास पत्र केंद्र सरकार के स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स के अंतर्गत आता है। इसके पर मिलने वाले ब्याज दर को केंद्र सरकार हर तिमाही में रिवाइज करती है। मौजूदा समय में इस पर 7.6 फीसदी का ब्याज मिलता है। अगर भविष्य में ब्याज दरों में कोई बदलाव होता है तो इससे मैच्योरिटी की अवधि में भी बदलाव होगा। किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट को आप किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीद सकते हैं। इसे कोई भी व्यस्क ही खरीद सकता है।
आप चाहें तो मैच्योरिटी से पहले भी इस अकाउंट को बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको फॉर्म-3 भरना होगा। हालांकि, इस अकाउंट को तभी बंद किया जा सकता है, जब अकाउंट होल्डर की मौत हो जाती है। इसे अकाउंट को किसी मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी बंद किया जा सकता है।
कमाई करो कोट