New Year पर SBI ने शुरू की नई स्कीम! कार्ड का झंझट खत्म,अब दुकान पर ऐसे करें पेमेंट

Category : मनी टिप्स | Sub Category : बैंकिंग Posted on 2020-01-03 06:14:37


New Year पर SBI ने शुरू की नई स्कीम! कार्ड का झंझट खत्म,अब दुकान पर ऐसे करें पेमेंट

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने नए साल में ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। SBI ने नए साल में नया पेमेंट मोड पेश किया है। इस पेमेंट मोड की खासियत यह है कि अगर आपके पास पेमेंट करने के लिए कैश या कार्ड नहीं है तो आप अपना अंगूठा दिखाकर भी भुगतान कर सकते हैं। बैंक ने BHIM Aadhaar SBI ऐप पेश किया है। भीम आधार की मदद से ​केवल आधार नंबर के जरिए ग्राहक पेमेंट कर सकता है। एसबीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य
दुकानदार को इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए नाम, पता, फोन नंबर, आधार नंबर और व्यापार संबंधी जानकारी और जिस बैंक खाते में वे पेमेंट पाना चाहते हैं, उसे चुनना होगा. ध्यान रहे कि यह खाता आधार से लिंक होना चाहिए. रजिस्ट्रेशन होने के बाद दुकानदार को ग्राहक का फिंगरप्रिंट लेने के लिए एक STQC सर्टिफाइड FP स्कैनर की जरूरत होगी. इस स्कैनर को एंड्रॉयड मोबाइल से कनेक्ट करना होगा.

ये है पेमेंट करने का तरीका
हर खरीद के बाद आपको बस अपने बैंक का नाम चुनकर आधार नंबर, रकम अपने दुकानदार के मोबाइल में इंटर करना है और अपने अंगूठे के निशान को स्कैन करके अपने पेमेंट को प्रमाणित करना है। इसके बाद आपकी पेमेंट सीधे आपके दुकानदार के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके सफल पेमेंट होने पर आप SMS भी पाएंगे।

गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है ऐप
BHIM Aadhaar SBI ऐप  गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। ये OS v 4 2Jelly Bean और उसके बाद के ओटीजी सपोर्ट वाले एंड्रॉयड मोबाइल को सपोर्ट करता है। इस ऐप को केवल दुकानदार मर्चेंट ट्रेडर्स छोटे कारोबारी को इंस्टॉल करना होता है, ग्राहक को नहीं।




Leave a Comment: