Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2020-01-03 05:58:43
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने नए साल में यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. अब आपको एक ही नंबर पर रेलवे से संबंधित सभी जानकारी मिलेगी भारतीय रेल ने अब 139 सेवा को और बेहतर बनाया है। भारतीय रेल ने अब 139 सेवा नंबर को एकीकृत रेलवे हेल्पलाइन में तब्दील कर दिया है,जो इंटेरेक्टिव वाइस रिस्पांस सिस्टम यानी IVRS पर आधारित है, यात्रियों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है। 1 जनवरी से भारतीय रेल के अनेक हेल्पलाइन नंबर की बजाय सिर्फ 139 नंबर ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।
सुरक्षा व मेडिकल इमरजेंसी, साफ-सफाई और कैटरिंग की शिकायत और कोच की देखभाल जैसी सेवाओं को भी अब एकीकृत 139 से जोड़ दिया गया है। ट्रेन दुर्घटना से संबंधित जानकारी हो या फिर सतर्कता और भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत 139 सेवा के जरिए की जा सकती है।
139 मेन्यू में स्टेशन और ट्रेन दोनों से संबंधित शिकायत दर्ज कराने का विकल्प मौजूद है। यह हेल्पलाइन सेवा 12 भाषाओं में उपलब्ध है।
किस नंबर को दबाने पर कौन सी सेवा
सुरक्षा व मेडिकल इमरजेंसी से संबंधित सहतायात के लिए 1 नंबर दबाने पर दर्ज कराई जा सकती है।
PNR, किराया संबंधी जानकारी और टिकट बुकिंग आदि 2 नंबर हासिल की जा सकती है।
केटरिंग से जुड़ी शिकायत 3 नंबर दबाकर की जा सकती है।
आम शिकायत के लिए 4 नंबर दबाएं।
सतर्कता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए नंबर 5 का इस्तेमाल करें।
दुर्घटना से संबंधित जानकारी के लिए 6 नंबर दबाएं।
9 नंबर दबा कर आप अपनी शिकायत की स्थिति जान सकते हैं।
स्टार दबाकर सीधे कॉल सेंटर अधिकारी से बात कर सकते हैं।
यहां आपको एक कंप्लेन रेफरेंस नंबर (CRN) उपलब्ध कराया जाएगा। एकीकृत 139 सेवा रेल यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने में अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभाएगी।
नये साल में ट्रेन से सफर हुआ महंगा
भारतीय रेलवे ने (Indian Railway) नये साल पर यात्री किराये (Passenger Fares) में बढ़ोतरी की है। रेलवे ने यात्री किराये में 1 से 4 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है, जो 1 जनवरी से लागू हो गई. साधारण नॉन-एसी, गैर-उपनगरीय क्लास किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर, मेल एक्सप्रेस नॉन एसी ट्रेनों के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर और एसी श्रेणी के किराए में 4 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि उपनगरीय ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
कमाई करो कोट