सुंदर पिचई को मिलेंगे 1700 करोड़, Alphabet की ओर से अब तक का सबसे ज्यादा पैकेज

Category : बड़ी खबर | Sub Category : इंटरनेशनल Posted on 2019-12-21 15:29:18


सुंदर पिचई को मिलेंगे 1700 करोड़, Alphabet की ओर से अब तक का सबसे ज्यादा पैकेज


सर्च इंजन गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) के हाल ही में सीईओ बने सुंदर पिचई (Sundar Pichai) को अगले तीन साल में 24 करोड़ डॉलर (लगभग 1700 करोड़ रुपये) का प्रदर्शन पर आधारित स्टॉक अवॉर्ड मिलेगा। यह कंपनी के किसी भी अधिकारी को मिला अब तक का सबसे ज्यादा पैकेज है। इसके साथ ही उन्हें 2020 से 20 लाख डॉलर (14.2 करोड़ रुपये)  डॉलर की सालाना सैलरी भी मिलेगी। कंपनी ने शुक्रवार को नियामकीय फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीईओ के तौर पर पिचई को मिलने वाली राशि टिम कुक से कम है जिन्हें एप्पल में नियुक्त होने के समय 37.6 करोड़ डॉलर का ग्रांट मिला था।

 

15 साल से गूगल के साथ पिचई

गूगल के को-फाउंडर्स Larry Page और Sergey Brin इस महीने की शुरुआत में कंपनी के प्रमुख पद से हट गए थे। इस कंपनी की शुरुआत इन्हीं दोनों ने 21 साल पहले की थी। इसके बाद पिचई को गूगल के चीफ के साथ ही उसकी पैरेंट कंपनी Alphabet का सीईओ नियुक्त किया गया। कंपनी के लिए पिचई बेहद भरोसेमंद हैं, जिन्होंने गूगल के साथ 15 साल काम किया है। आज वह कंपनी की चेहरा हैं जब कंपनी अमेरिकी सांसदों और उसके कर्मचारियों से आलोचना का सामना कर रही है। कंपनी प्राइवेसी से लेकर एकाधिकार को लेकर विवाद झेल रही है।

 

2015 में बने थे गूगल के चीफ

जब पिचई ने साल 2015 में गूगल के चीफ के तौर पर कमान संभाली, तब पिचई 652,500 अमेरिकी डॉलर की सालाना सैलरी ले रहे थे। अगले साल ही उनका कमाई आसमान छूने लगी। इसकी वजह उन्हें 199 मिलियन के स्टॉक अवॉर्ड मिलना था। यह किसी भी Alphabet के अधिकारी के लिये अब तक की सबसे ज्यादा राशि थी। पिचई को Google chrome ब्राउजर को कामयाब बनाने का श्रेय दिया जाता है। 

Leave a Comment: