अच्छी कमाई कराती है चंदन की खेती, एक लाख रुपये से करें शुरुआत

Category : मौके | Sub Category : बिजनेस आइ़डिया Posted on 2019-10-30 05:15:32


अच्छी कमाई कराती है चंदन की खेती, एक लाख रुपये से करें शुरुआत

 

-अगर आपके पास है खाली जमीन, तो 60 लाख तक की कमाई करा सकता है ये बिजनेस

 

नई दिल्ली। New Business idea:  अगर आप नौकरी छोड़कर बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो कई ऐसे आइडिया हैं जो आपके काम आ सकते हैं। हम आपको एक खास खेती के बारे में बता रहे हैं, जिसके ज़रिये आप हर महीने मोटी कमाई (how to Earn Money) कर सकते हैं। यह है सफेद चंदन की खेती। चंदन की लकड़ी के भाव देश में लगभग 8 से 10 हजार रुपए प्रति किलो हैं, तो विदेश में ये 20 से 25 हजार रुपए प्रति किलो तक में बिकती है। इस खेती को शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 80 हजार से 1 लाख रुपए लगाने होंगेइसके बाद आपको कम से कम 60 लाख रुपए तक का मुनाफा हो सकता है।

कई कामों में इस्तेमाल होती है चंदन की लकड़ी

सफेद चंदन के पेड़ से निकलने वाला तेल और लकड़ी दोनों ही औषधियां बनाने के काम आती हैं। इसके अर्क को खान-पान में फ्लेवर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। साबुन, कॉस्मेटिक्स और परफ्यूम सफेद चंदन के तेल को खुशबू के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

वैध है चंदन की खेती करना

लोगों को लगता है कि चंदन की खेती अवैध है, जबकि ऐसा नहीं है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, सरकार ने सफेद चंदन की खेती करने को वैधता दी हुई है।



एक पेड़ से निकलती है 10 किलो लकड़ी

चंदन के एक पेड़ से आपको आसानी से 6 से 10 किलो लकड़ी मिल सकती है। अगर आप एक एकड़ में चंदन के पेड़ लगाते हैं तो इसके बाजार भाव के हिसाब से आपको बहुत आसानी से 60 लाख का मुनाफा हो जाएगा। हालांकि, इसमें आपको लगभग 10 से 12 साल का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि चंदन के पेड़ को बड़ा होने में कम से कम इतना समय लगता है। यह भी तब जब आप पूरी तरह से ऑर्गेनिक खेती करेंगे। अगर आप सामान्य तरीके से खेती करते हैं तो आपको 20 से 25 साल का भी इंतजार करना पड़ेगा।

खेती करने के लिए चाहिए ये चीजें

आपके पास कोई एक-दो एकड़ की खाली जमीन है, तो इसमें आप आसानी से चंदन की खेती कर सकते हैं। इसमें आपको सिर्फ पौधे खरीदने, सिंचाई व्यवस्था करने, खाद डालने और खेत के चारों ओर बाड़ लगाने के लिए एक लाख रुपए तक खर्च करने होंगे। वैसे तो चंदन का पौधा बाकी पौधों की तुलना में काफी महंगा आता है, लेकिन अगर आप कई सारे पौधे खरीदेंगे तो यह आपको 200 रुपए तक में मिल जाएगा। शहरी इलाकों में जिन लोगों ने प्लॉट लेकर खाली छोड़ रखे हैं उनके लिए सफेद चंदन की खेती बहुत फायदेमंद हो सकती है। जब तक आपकी जमीन की कीमत बढ़ेगी, तब तक आप चंदन की लकड़ियों से भी कमाई कर लेंगे।

Today Special
    कमाई करो कोट कमाई करो कोट
Leave a Comment: