Category : मौके | Sub Category : बिजनेस Posted on 2019-10-20 13:36:58
दिवाली के शुभ अवसर पर इस बार आप पहले से कम दामों में सोने-चांदी के आभूषणों को घर ला सकेंगे। बता दें कि पिछले साल के मुकाबले बिक्री में 10 से 15 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
सोने की मांग में आई तेजी
धनतेरस और दिवाली के मौके पर देश में सोने चांदी की रिकॉर्ड बिक्री देखने को मिलती है। इस बार वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता और अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर (Trade War) पर बातचीत खत्म होने से देश मे सोना और सोने के आभूषणों की मांग में तेजी देखने को मिल सकती है।
मिल रही है 3 फीसदी तक की छूट
दिल्ली में 5 स्थानों पर MMTC स्वर्ण उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया है जहां लोग सोने,चांदी और हीरे के आभूषण का दीदार और खरीददारी कर पायेंगे। देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वां वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर कंपनी ने इंडिया गोल्ड कॉइन पर जिसमे महात्मा गांधी की तस्वीर अंकित है उसपर 3 फीसदी की छूट देने का ऐलान की है। 8 दिनों यानी कि 26 अक्टूबर तक चलने वाले इस स्वर्ण उत्सव के प्रदर्शनी में चांदी के 50 ग्राम के रंगीन सिक्के भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
इन चीजों की भी लगाई प्रदर्शनी
इन सिक्कों में गणेश-लक्ष्मी, मां दुर्गा,शिव-पार्वती, राधा कृष्ण और साई बाबा की रंगीन तस्वीरें अंकित है। प्रदर्शनी में कंपनी ने बंगलुरू, चेन्नई और जयपुर डिजाइन के ख़ास पारम्परिक हल्के आभूषणों की प्रदर्शनी भी लगाई है। इसके अलावा सांची स्टर्लिंग चांदी के बर्तन, सोने की हालमार्क व प्रमाणित हीरो से जड़ित आभूषण, सोने व चांदी के 999 शुद्धता वाले मेडालियंस और राषि पत्थरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन दिल्ली के पांच अलग-अलग स्थानों एमएमटीसी हाउसिंग कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र, दक्षिण दिल्ली,लोधी रोड पर एससीओपीई के कॉम्प्लेक्स आउटलेट, शाहदरा में क्रॉस रिवर मॉल और झंडेवालान के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय और बाबा खड़कसिंह मार्ग स्थित फुलकारी में किया जा रहा है।
कमाई करो कोट