Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-10-15 05:11:31
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने उसके आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को मालामाल कर दिया है। असल में सोमवार को शेयर बाजार में IRCTC की शानदार लिस्टिंग हुई है और यह 101 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होकर लगभग 128 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। यानी अपने इश्यू प्राइस से दोगुने पर भी ज्यादा पर पहुंच गया। 320 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में शेयर करीब 729 रुपये पर बंद हुआ।
शेयर में और आई 13% की तेजी
लिस्टिंग के बाद से भी शेयर में तेजी देखी गई। बीएसई पर शेयर इश्यू प्राइस से करीब 128 फीसदी बढ़त के साथ 728.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई पर यह 626 रुपये पर लिस्ट होने के बाद 733 रुपये तक मजबूत होकर बंद हुआ। फिलहाल आगे भी शेयर में अच्छी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। एक्सपर्ट का मानना है कि IRCTC का बिजनेस मॉडल यूनिक है, जिसका फायदा आगे भी मिलता रहेगा।
बेहतर है आउटलुक
एक ब्रोकिंग हाउस के अनुसार सरकार द्वारा टैक्स घटाकर 25.2 फीसदी किए जाने और ऑनलाइन टिकटिंग के लिए सेवा शुल्क से राजस्व में बढ़ोत्तरी से कंपनी के मुनाफे में काफी सुधार होगा। कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है कि बहुत बड़े पैमाने पर ग्राहकों को दिए जाने वाले खानपान व्यवसाय को मजबूती दे, जिस पर अभी सवाल उठते हैं। रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए सर्विस चार्ज बढ़ने के साथ ही कैटरिंग और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बिजनेस से वॉल्यूम बढ़ने से वित्त वर्ष 2015-21 के बीच कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
इस साल IPO मार्केट बेहतर
साल 2019 में प्राइमरी मार्केट का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस साल लिस्ट होने वाली ज्यादातर कंपनियां अपने इश्यू प्राइस से 92 फीसदी तक बढ़कर कारोबार कर रही हैं। IRCTC के पहले 11 आईपीओ इस साल आए हैं, जिसमें से 9 के शेयर इश्यू प्राइस से बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें indiamart इंटरमेश लि., मेट्रोपॉलिस हेल्थकेयर, नियोजेन केमिकल, एंबेसी आफिस, RVNL, पॉलीकैब इंडिया, चालेट होटल्स, Xelpmoc और एफल इंडिया शामिल हैं।
कमाई करो कोट