Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-10-05 17:05:01
इंडियन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश में अब तक के सबसे बड़े पहाड़ी युद्धाभ्यास हिम विजय को आयोजित किया है। पूर्वोत्तर राज्य में इस तरह का यह पहला युद्धभ्यास है। चीन ने इस अभ्यास पर विरोध किया। इसके पीछे की वजह है कि चीन आरूणाचल प्रदेश के एक बड़े हिस्से को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा मानता है। वास्तविक नियंत्रण रेखा Lac से महज 100 किमी की दूरी पर तीन युद्द समूह प्रत्येक में 4 हजार सैनिक शामिल हैं 14 हजार फुट की ऊंचाई पर हो रहे अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
ये युद्धभ्यास तवांग के पास आरूणाचल प्रदेश में कई चरणों में किया जा रहा है। अभ्यास के समाप्त होने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है। इस अभ्यास को लेकर सुर्खियों का बाजार इसलिए भी गर्म है कि जल्द ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक बैठक के लिेए भारत का दौरा करेंगे। इस बैठक के अरूणाचल प्रदेश के महाबलीपुरम में होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
बता दें कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा की देखरेख के लिए यहां आए चीनी उप-विदेश मंत्री लुओ झाओहूई ने विदेश सचिव विजय गोखले से मुलाकत को दौरान इस मुद्दे को उठाया। राष्ट्रपति शी के भारत आने की तिथि की घोषणा नहीं हुई है।
कमाई करो कोट