मारुति सुजुकी ने लॉन्च की SUV, कीमत 3.69 लाख रुपए से शुरू

Category : ऑटो/टेक | Sub Category : Auto Posted on 2019-10-05 09:18:45


मारुति सुजुकी ने लॉन्च की SUV, कीमत 3.69 लाख रुपए से शुरू

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी बहुप्रतिक्षित मिनी एसयूवी कार S-Presso को आज लॉन्च कर दिया है। इसकी स्टार्टिंग कीमत 3.69 लाख रुपए है। मारुति ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार ऑल्टो की कीमत में एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। इस नई कार का लुक कुछ हद तक एसयूवी जैसा ही है, मार्केट में Maruti S-Presso की टक्कर रेनॉ क्विड से होगी। S-Presso छह वेरिएंट में लॉन्च की गई है।


6 कलर्स में उपलब्ध होगी

कलर ऑप्शन की बात करें तो यह कार सॉलिड सिजल ऑरेंज, पर्ल स्टैरी ब्लू, सुपर व्हाइट, सॉलिड फायर रेड, मैटलिक ग्रेनाइट ग्रे, मैटलिक सिल्की सिल्वर जैसे 6 कलर्स में उपलब्ध होगी।


सेफ्टी फिचर्स

मारुति का कहना है कि एस-प्रेसो में 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। एबीएस, स्पीड वार्निंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड यानी सभी वेरिएंट्स में मिलेंगे। टॉप वेरिएंट्स में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, जबकि शुरुआती वेरिएंट्स में सिर्फ एक यानी ड्राइवर साइड एयरबैग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा टॉप वैरिएंट में कंपनी कुछ नए फीचर्स जैसे कि इन्फोटेनमेंट सिस्टम को भी शामिल किया गया है।


दमदार इंजन के साथ

इंजन और पावर की बात की जाए तो Maruti Suzuki S Presso में 998cc का BS VI इंजन दिया गया है जो कि 5500Rpm पर 50kw की पावर और 3500Rpm पर 90Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के मामले में इस कार में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और AGS दिया गया है। बात इंटीरियर की करें तो नई S-Presso का केबिन कंपनी की मौजूदा गाड़ियों की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश होगा। जोकि सीधा यूथ को टारगेट करेगा। इसमें सेंटर्ड माउंटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मारुति स्मार्ट प्ले स्टूडियो, ब्लैक डैश बोर्ड और फैब्रिक सीटें देखने को मिलेंगी।

Leave a Comment: