mumbai: आरे में काटे गए पेड़, धारा 144 लागू, हिरासत में शिवसेना उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी

Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-10-05 07:01:06


mumbai: आरे में काटे गए पेड़, धारा 144 लागू, हिरासत में शिवसेना उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी

बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा मुंबई के हरियाली वाले क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ो की कटाई का विरोध करने वाली सभी याचिकाएं खारिज करने से बीते शुक्रवार को पेड़ काटने का काम सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया। वहीं कटाई के विरोध में आए लोगों ने सरकार पर पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। जिसके चलते कोई अप्रिय घटना न घटे पुलिस ने संबंधित इलाके में धारा 144 लगा दी है।


RBI: रिजर्व बैंक ने सस्ता किया कर्ज, मौद्रिक समीक्षा की 8 बड़ी बातें


हालही में शिवसेना में शामिल हुई प्रियंका चतुर्वेदी ने लोगों के इस विरोध प्रदर्शन में उनका साथ दिया। पुलिस ने हालात गंभीर होते देख उन्हें हिरासत में ले लिया है।  पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक हालात को देखते हुए मुंबई के आरे जंगलों में मेट्रो-रेल परियोजना स्थल के आस-पास के इलाके में CRPC की धारा 144 तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई। बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के उपरांत ही पेड़ो की कटाई के खिलाफ आरे के जंगलो में कल रात से ही विरोध प्रदर्शन जारी था। मिली जानकारी के मुताबिक जंगल से करीब 2600 पेड़ काटे जाने हैं, उनमें से अभी तक 800 पेड़ काटे गये हैं। 


प्रदर्शन तब तेज हो गया जब सोशल मीडिया पर पेड़ो के काटे जाने का वीडियो वायरल हो गया, लेकिन मुम्बई मेट्रो रेल निगम के अधिकारियो ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक वयान जारी नहीं किया है, कि मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ो की कटाई का काम शुरू हो गया है या नहीं। इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी जंगलो को काटे जाने का विरोध किया। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा- केंद्र सरकार के जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अस्तित्व में आने या प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बात करने का कोई मतलब ही नहीं है, जब मुंबई मेट्रो के तृतीय परियोजना के तहत आरे कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र को नष्ट किया जा रहा है। मेट्रो द्वारा इसे अहंकार की लड़ाई बना केंद्र सरकार के उद्देश्य को असफल बना रही है।


कार शेड स्थल पर अधिक संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, क्योंकि बीते शुक्रवार देर रात सैकड़ों लोग पेड़ो को काटने से रोकने के लिए पहुंच गए थे। लोगों ने ट्वीट कर देवेंद्र फडणवीस सरकार और बृहन्मुम्बई महानगरपालिका की निंदा की।


Leave a Comment: