Category : मौके | Sub Category : बिजनेस आइ़डिया Posted on 2019-10-05 06:16:31
यदि आप कम निवेश से अपना बिजनेस करना चाहते हैं, तो आपके लिए सरकार के साथ जुड़कर कमाई का अच्छा मौका है। इससे जहां आप नौकरी की बंदिशों से बचे रहेंगे और आपकी रेग्युलर इनकम भी शुरू हो जाएगी। हम यहां सरकार की जन औषधि केंद्र योजना के बारे में बात कर रहे हैं। इसकी खास बात यह है कि यहां पर बाजार मूल्य से कम कीमत पर दवाइयां बिकती हैं। हम यहां जन औषधि केंद्र (pradhan mantri jan aushadhi yojana) के पूरे प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं।
बीपीपीआई है जन औषधि केंद्र की क्रियान्वयन एजेंसी
ब्यूरो ऑफ फार्मा पीएसयू ऑफ इंडिया (BPPI) प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लिए कार्यान्वयन एजेंसी है। इसका कार्य कुछ इस प्रकार है-
1-सस्ती कीमत पर सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध करवाना।
2-प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों द्वारा जेनेरिक दवाइयों की मार्केटिंग करवाना।
3-सेंट्रल फार्मा पीएसयू और निजी क्षेत्रों की कंपनियों से दवाइयों की खरीददारी करना।
4-औषधि केंद्रों के काम की उचित निगरानी करना।
कौन ले सकता है जन औषधि केंद्र
-अगर आप भारतीय नागरिक हैं तो प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र को खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-यदि आप एक डॉक्टर हैं, आप पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी हैं, आपके पास बी फार्मा या डी फार्मा डिग्री है, अगर आप व्यक्तिगत रूप से उपरोक्त योग्यता मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं तो भी आप जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। परन्तु उसके लिए आप बी फार्मा और डी फार्मा डिग्रीधारी व्यक्ति को रखने के लिए सक्षम होने चाहिए।
-लोगों के लिए सरकारी अस्पताल परिसर में एक मेडिकल स्टोर खोलने का भी मौका है। हालांकि, आवेदन चयन प्रक्रिया में, प्रतिष्ठित एनजीओ / चैरिटेबल संगठनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कितना मिलेगा मार्जिन, लाभ
यदि आप एक जन औषधि केंद्र खोलते हैं तो उस का संचालन करने के लिए आपको प्रत्येक दवा एमआरपी पर टैक्स के अलावा 20 फीसदी का मार्जिन दिया जाएगा।
-यदि आपका केंद्र बीपीपीआई के सॉफ्टवेयर के माध्यम से उसके साथ इंटरनेट द्वारा जुड़े हुए हैं, तो आप 2.5 लाख तक के प्रोत्साहन के योग्य हैं। यह मासिक बिक्री की तुलना में 15 फीसदी की दर से मिलता है जो न्यूनतम 10 हजार तक देय होता हैं।
-पूर्वोत्तर राज्यों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, आदिवासी क्षेत्रों के लिए, यह सीमा 15,000 रुपये तक होगी।
जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए करने होंगे ये इंतजाम
-जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदक के पास कम से कम 120 वर्ग फीट क्षेत्रफल का स्वयं या किराए का स्थान होना चाहिए, जिसके लिए उसके पास या तो स्थान आवंटन पत्र हो या फिर लीज़ अग्रीमेंट।
-जगह की व्यवस्था करने में बीपीपीआई की कोई भूमिका नहीं होगी। नाम के साथ फार्मासिस्ट होने का प्रमाण, राज्य परिषद आदि के साथ पंजीकरण आवश्यक होता है। संबंधित प्राधिकारियों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अलग-अलग प्रमाण पत्र का प्रमाण अगर लागू हो।
कैसे करें आवेदन
आप अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने का एड्रेस दिए गए फॉर्म में सारी इनफार्मेशन भरें सारी इनफार्मेशन बिलकुल सही होनी चाहिए, वरना गलती होने पर फॉर्म रद्द माना जाता है एवं इसे नीचे दिए गए पते पर पोस्ट कर दें।
सीईओ, फार्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स ऑफ इंडिया (बीपीपीआई), आईडीपीएल कॉरपोरेट कार्यालय, आईडीपीएल कॉम्प्लेक्स, पुरानी दिल्ली गुड़गांव रोड, दुन्दाहेरा, गुड़गांव - 122016 (हरियाणा)
नोट-बंद लिफाफे में पते से पहले साफ-साफ लिखा होना चाहिए- ‘नए PMBJK के लिए आवेदन पत्र’
कमाई करो कोट