Good News: आरबीआई ने घटाई रेपो, जानें कितनी कम होगी आपकी ईएमआई

Category : मनी टिप्स | Sub Category : बैंकिंग Posted on 2019-10-05 05:19:33


Good News: आरबीआई ने घटाई रेपो, जानें कितनी कम होगी आपकी ईएमआई

आरबीआई (RBI) ने लगातार 5वीं बार रेपो रेट (Repo Rate) में कटौती कर दी है। लगातर हो रही कटौती से होम लोन और ऑटो लोन की ईएमआई (EMI) के कम होने के आसार बढ़ गए है। आरबीआई की तीन दिन की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद से रेपो रेट 0.25 फीसदी घटकर 5.15 फीसदी रह गई है। अगर आपका बैंक RBI की रीपो रेट में कटौती के अनुसार ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती करता है तो सबसे अधिक फायदा 50 लाख रुपये का लोन लेने वालों को होगा। इसके अनुरूप EMI कितनी कम होगी, उदाहरणों के साथ समझें।  


होम लोन

आइए जानते हैं होम लोन के बारे में नीचे दिए गए ग्राफ में आंकड़े एसबीआई की मौजूदा ब्याज दरों पर 20 साल के लोन के लिए दिए जा रहे हैं। 25 लाख के कर्ज पर मौजूदा  ब्याज दर 8.35%, 30 लाख पर 8.20%, 50 लाख पर 8.45% है। शुक्रवार को की गई रेपो रेट में कटौती के बाद ये क्रमश: 8.10%, 7.95% और 8.20% रह जाएंगे।



होम लोनकरंट ईएमआई (रुपये में)
नई ईएमआई (रुपये में)
हर महीने बचत (रुपये में)
25 लाख
21,459
21,067
392
30 लाख
25,468
25,000
468
50 लाख
43,233
42,446
787




ऑटो लोन

आपने 5 साल के लिए 10 लाख रूपए का ऑटो लोन लिया है और ऑटो लोन पर sbi की कर्ज दरों को लें तो इस समय 9.70 फीसदी इंटरेस्ट रेट है।


एफडी पर भी कम होगा ब्याज

आरबीआई मौजूदा समय में रेपो रेट में 135 बेसिस पॉइंट्स की कमी कर चुका है। इसका सबसे ज्यादा असर कर्ज लेने वाले नए ग्राहकों पर पड़ेगा। रिजर्व बैंक के इस कदम से फिक्स्ड डिपॉजिट के निवेशकों को जरूर झटका लग सकता है। केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो रेट में बार-बार कटौती के बाद बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है। अगस्त से लेकर अब तक एसबीआई एफडी पर इंट्रेस्ट रेट में तीन बार कटौती कर चुका है। मौजूदा समय में एसबीआई के एक वर्ष के एफडी पर ब्याज दर 6.5% है। इसलिए अगर आप निवेश के लिए एफडी करने पर विचार कर रहे हैं तो इसके बजाय दूसरे साधनों पर विचार करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

Leave a Comment: