RBI: रिजर्व बैंक ने सस्ता किया कर्ज, मौद्रिक समीक्षा की 8 बड़ी बातें

Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-10-05 04:57:24


RBI: रिजर्व बैंक ने सस्ता किया कर्ज, मौद्रिक समीक्षा की 8 बड़ी बातें

 

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा (monetary policy) रेपो रेट में 25 आधार अंकों यानी 0.25 फीसदी की कटौती की है। इस प्रकार ​RBI ने रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 5.15 फीसदी कर दिया। साथ ही रिवर्स रेपो रेट घटकर 4.90 फीसदी हो गया है। आरबीआई (RBI) ने इस साल लगातार पांचवीं बार दरों में कटौती की है। इस दौरान दरें 1.35 फीसदी कम हो गई हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद बैंक भी होम लोन और आटो लोन पर ब्याज दरें घटा सकते हैं। मौद्रिक समीक्षा की 8 प्रमुख बातें…..

 

1. प्रमुख नीतिगत दर यानी रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती हुई। वर्ष 2019 में यह लगातार 5वीं कटौती है।

2. रेपो रेट 5.15 फीसदी हो गया है, जबकि रिवर्स रेपो दर भी घटकर 4.90 फीसदी रह गया।

3. आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.9 फीसदी से घटाकर 6.1 फीसदी किया।

4. अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार के प्रोत्साहन उपायों से निजी क्षेत्र में खपत और निजी निवेश बढ़ाने में मदद मिलेगी।

5. दूसरी तिमाही के लिए खुदरा मुद्रास्फीति का अनुमान संशोधित कर 3.4 फीसदी किया गया।

6. दूसरी छमाही का खुदरा मुद्रास्फीति अनुमान 3.5 से 3.7 फीसदी पर बरकरार रखा गया है।

7. विदेशी मुद्रा भंडार 1 अक्टूबर तक 434.6 अरब डॉलर रहा, इसमें 31 मार्च 2019 के मुकाबले इसमें 21.7 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी रही है।

8. मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक तीन से पांच दिसंबर 2019 को होनी तय की गई है।

 

RBI की नई ब्याज दरें

रेपो रेट : 5.15 फीसदी

रिवर्स रेपो रेट : 4.90 फीसदी

CRR : 4 फीसदी

SLR : 19 फीसदी

 

बैंकों पर बढ़ेगा दबाव

रेपो दर में इस कटौती के बाद सरकारी और निजी बैंकों पर कर्ज और सस्ता करने का दबाव बढ़ गया है। इसके चलते आने वाले दिनों में होम लोन, आटो लोन और पर्सनल लोन पर ब्याज दर कम हो सकती है। रेपो दर वह दर होती है जिस पर केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकाल के लिये नकदी उपलब्ध कराता है।

Leave a Comment: