IRCTC लाया कमाई का मौका, खुल गया 1000 करोड़ का IPO

Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-09-30 09:52:25


IRCTC लाया कमाई का मौका, खुल गया 1000 करोड़ का IPO

आईआरसीटीसी (IRCTC) का आईपीओ आज से निवेश के लिए खुल चुका है। निवेशक इस आईपीओ में 3 अक्टूबर तक निवेश कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने इसके लिए 315 से 320 रुपए प्राइस बैंड फिक्स किया है। इसके जरिए आईआरसीटीसी की 645 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है।

सरकार के पास आएगी रकम
इस IPO के जरिए सरकार ने 628-638 करोड़ रुपए के कलेक्शन का टारगेट तय किया है। खास बात ये है कि इस आईपीओ की रकम आईआरसीटीसी (IRCTC) के खाते में न जाकर सीधे सरकार के पास जाएगी। इस IPO आने के बाद सरकार की कंपनी में हिस्‍सेदारी घटकर 12.5% पर आ जाएगी। एक लॉट में 40 शेयर हैं। इसलिए 40 इक्विटी शेयर के गुणांक में आर्डर दिए जा सकते हैं। रिटेल निवेशक और रेलवे के कर्मचारियों को 10 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

IRCTC IPO: इस नवरात्र में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) निवेशकों के लिए अच्छा मौका लेकर आया है. असल में IRCTC का 1000 करोड़ का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 30 सितंबर यानी आज खुल गया है, जिसका लंबे समय ये इंतजार था. IRCTC की आईपीओ के जरिए 635.04-645.12 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. सरकार IPO में बिक्री पेशकश के जरिये 10 रुपये अंकित मूल्य के 2 करोड़ शेयर बिक्री के लिए पेश करेगी. इस साल प्राइमरी मार्केट का रिस्पांस बेहतर रहा है. वहीं, ब्रोकरेज हाउस भी कंपनी की वित्तीय स्थिति और आगे बिजनेस के बेहतर मौके को देखते हुए आईपीओ में निवेश की सलाह दे रहे हैं. अगर आप भी आईपीओ में पैसा लगाना चाह रहे हैं तो ये बातें जानना जरूरी है.

प्राइस बैंड
IRCTC के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 315-320 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. यह आईपीओ 30 सिंतबर को खुल गया है, जो 3 अक्टूबर को बंद हो जाएगा. IRCTC रेलवे को कैटरिंग सर्विसेज, ऑनलाइन रेल टिक बुक कराने की सुविधा और देश के स्टेशनों और ट्रेनों में पेयजल उपलब्ध कराती है.

कंपनी का फाइनेंशियल
फाइनेंशियल की बात करें तो वित्त वर्ष 2017, 2018 और 2019 में कंपनी का रेवेन्यू 1,535.38 करोड़, 1,470.46 करोड़ और 1,867.88 करोड़ रुपये रहा है. इस दौरान आपरेटिंग प्रॉफिट 312.54 करोड़, 273.1 करोड़ और 372.17 करोड़ रुपये रहा है. ज​बकि आपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 20 फीसदी, 19 फीसदी और 20 फीसदी रहा है. वित्त वर्ष 2017, 2018 और 2019 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 229.08 करोड़, 220.61 करोड़ और 272.59 करोड़ रुपये रहा है.

क्या कहना है ब्रोकरेज हाउस का
ब्रोकरेज हाउस एंजेल ब्रोकिंग का कहना है कि हाल ही में सरकार द्वारा टैक्स घटाकर 25.2 फीसदी किए जाने और ऑनलाइन टिकटिंग के लिए सेवा शुल्क से राजस्व में बढ़ोत्तरी से कंपनी के मुनाफे में काफी सुधार होगा. कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है कि बहुत बड़े पैमाने पर ग्राहकों को दिए जाने वाले खानपान व्यवसाय को मजबूती दे, जिस पर अभी सवाल उठते हैं. रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए सर्विस चार्ज बढ़ने के साथ ही कैटरिंग और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बिजनेस से वॉल्यूम बढ़ने से वित्त वर्ष 2015-21 के बीच कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी होगी. ऐसे में निवेशक इस आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं.

ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्युरिटीज के अनुसार रेलवे टिकटों पर सुविधा शुल्क को शामिल करना, अगले 2 साल में 10 वाटर प्लांट की स्थापना और हाल ही में कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से अर्निंग प्रति शेयर में बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है. हेल्दी डेविडेंड के भुगतान (FY19 में 45 फीसदी) और RoE (26.1 फीसदी) को देखते हुए ब्रोकरेज ने तय प्राइस बैंड पर आईपीओ में निवेश की सलाह दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि आईपीओ का प्राइस बैंड 315-320 रुपये है जो आकर्षक दिख रहा है.

रिटेल इन्वेटर्स के लिए
IRCTC के आईपीओ का लॉट साइज 40 इक्विटी शेयरों का है. इसका मतलब आईपीओ के लिए मिनिमम 40 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. इसके बाद 40 इक्विटी शेयरों के गुणक में आवेदन कर सकते हैं. रिटेल निवेशकों और कर्मचारियों को फाइनल ऑफर प्राइस में 10 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा. IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्युरिटीज, SBI कैपिटल मार्केट्स और यस सिक्युरिटीज (इंडिया) इसके लीड मैनेजर हैं.

कम से कम कितना कर सकते हैं निवेश
आईपीओ में निवेश के लिए एक निश्चित रकम लगानी जरूरी है, आईपीओ में एक शेयर के लिए बिड नहीं लगा सकते. यहां एप्लीकेशन लॉट साइज के हिसाब से होती है. IRCTC के आईपीओ का प्राइस बैंड 315-320 रुपये प्रति शेयर है और इसमें 40 इक्विटी शेयरों का लॉट साइज है. इस हिसाब से एक लॉट के लिए करीब 12500 रुपये निवेश करने होंगे.

इस साल IPO मार्केट बेहतर
साल 2019 में प्राइमरी मार्केट का प्रदर्शन बेहतर रहा है. इस साल लिस्ट होने वाली ज्यादातर कंपनियां अपने इश्यू प्राइस से 92 फीसदी तक बढ़कर कारोबार कर रही हैं. 11 आईपीओ इस साल आए हैं, जिसमें से 9 के शेयर इश्यू प्राइस से बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं. इनमें indiamart इंटरमहेश लि., मेट्रोपॉलिस हेल्थकेयर, नियोजेन केमिकल, एंबेसी आफिस, RVNL, पॉलीकैब इंडिया, चालेट होटल्स, Xelpmoc और एफल इंडिया शामिल हैं.

Leave a Comment: