Category : मनी टिप्स | Sub Category : सेविंग Posted on 2019-09-30 05:23:25
नई दिल्ली। atal pension yojana: एक ही परिवार के एक से ज्यादा लोग अटल पेंशन योजना का लाभ ले सकते हैं। यानी अगर आप पति-पत्नी हैं तो दोनों ही इसके लिए आवेदन कर अधिकतम 10 हजार रुपये मंथली पेंशन के हकदार बन सकते हैं। इस योजना से 18 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है। वहीं, उसकी अधिकतम उम्र 39 साल होनी चाहिए। सरकार की इस खास पेंशन योजना से जुड़कर एक शख्स 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और 5000 रुपये तक गारंटेड पेंशन का इंतजाम कर सकता है। यानी अगर आप हस्बैंड और वाइफ हैं तो यह पेंशन 10 हजार रुपये महीना या 1,20,000 रुपये सालाना तक हो सकती है।
पीएम मोदी की फेवरेट है
स्कीम
असल में अटल पेंशन योजना कम आय वर्ग के लिए मोदी सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजनाओं में से है, जो तय आय की गारंटी देता है। इसके तहत एक खाता खुलवाना जरूरी है, जिसमें मंथली, तिमाही या छमाही निवेश की सुविधा है। इसके तहत बेहद मामूली अंशदान करने पर आपको 60 साल की उम्र के बाद जिंदगी भर पेंशन मिलती रहेगी।
समझें बचत का कैलकुलेशन
मान लें कि हस्बैंड की उम्र 35 साल है और वाइफ की 32 साल तो दोनों अलग अलग अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 35 साल में इस योजना से जुड़ते हें और अधिकतम पेंशन यानी 5000 रुपये महीना के लिए आवेदन करते हैं तो इसमें महीने का अंशदान 902 रुपये होगा। वहीं, 32 साल में यह अंशदान 689 रुपये महीना होगा. इस लिहाज से कंबाइंड रकम 1591 रुपये होगी. प्रति दिन में बांटे तो यह रकम करीब 53 रुपये होगी।
53 रुपये का होगा अंशदान
यानी दोनों का कंबाइंड अंशदान प्रति दिन के लिहाज से 53 रुपये होगा। ऐसा करने पर पहले हस्बैंड को 60 साल होने पर 5000 रुपये मंथनी पेंशन शुरू हो जाएगा। इसके बाद 3 साल तक वाइफ को 22 रुपये रोज के लिहाज से अंशदान करना होगा। ये 3 साल बीतने पर कंबाइंड 10 हजार रुपये की पेंशन शुरू हो जाएगी। यहां ध्यान देने वाली बात है कि हस्बैंड वाइफ की उम्र 30 से 36 साल के बीच हो तो रोज के अंशदान का कैलकुलेशन 50 से 60 रुपये के बीच होगा।
अगर कोई 18 की उम्र से जुड़ता है
अगर अटल पेंशन
स्कीम से 18 साल की उम्र में जुड़ते
हैं और 5 हजार रुपये मंथली या 60 हजार रुपये सालाना पेंशन के लिए अकाउंट
खुलवाते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये जमा करना
होगा। यह साल भर के लिहाज से 2520 रुपये होगा।
वहीं प्रति दिन के हिसाब से यह 7 रुपये होगा। यानी
आप 7 रुपये रोज बचाकर आसानी
से अपने महीने का अशंदान कर सकते हैं। ऐसा आपको 60 की उम्र तक करना होगा। 60 की उम्र के बाद आपके खाते में हर महीने 5 हजार रुपये आते रहेंगे, जो सालाना 60 हजार रुपये हुआ।
कमाई करो कोट