मुकेश अंबानी फिर से बने सबसे अमीर भारतीय, संपत्ति 3.80 लाख करोड़ रुपये

Category : रिचेस्ट | Sub Category : इंडियन Posted on 2019-09-25 14:01:07


मुकेश अंबानी फिर से बने  सबसे अमीर भारतीय, संपत्ति 3.80 लाख करोड़ रुपये

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार आठवीं बार देश के सबसे धनी व्यक्ति बने हैं। IIFL Wealth-Hurun India रिच लिस्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति 3 फीसदी इजाफे के साथ अब 3,80,700 करोड़ रुपए हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल देश की रिच लिस्ट में 122 नए लोग शामिल हुए हैं।

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची (IIFL Wealth-Hurun India Rich List) के अनुसार लंदन स्थित एसपी हिंदुजा एवं उनका परिवार 1,86,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. विप्रो के अजीम प्रेमजी अमीर भारतीयों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे हैं. उनकी कुल संपत्ति 1,17,100 करोड़ रुपये रही है.


953 अमीरों की कुल संपत्तियां देश के जीडीपी के 27 प्रतिशत के बराबर
इस बार सूची में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 953
सूची में दूसरे पायदान पर हैं लंदन स्थित एसपी हिंदुजा एवं उनका परिवार
आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में शीर्ष पर मुकेश अंबानी


देश के 10 सुपररिच


पायदाननामसंपत्ति (करोड़ रुपये में)
1मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड)3,80,700
2एसपी हिंदुजा ऐंड फैमिली (हिंदुजा समूह)1,86,500
3अजीम प्रेमजी (विप्रो)1,17,100
4लक्ष्मी निवास मित्तल (आर्सेलरमित्तल)1,07,300
5गौतम अडाणी (अडाणी समूह)94,500
6उदय कोटक (कोटक महिंद्रा बैंक)94,100
7साइरस एस पूनावाला (पूनावाला समूह)88,800
8साइरस पल्लोनजी मिस्त्री (सापूरजी पल्लोनजी समहू)76,800
9शापोरजी पल्लोनजी (सापूरजी पल्लोनजी समहू)76,800
10दिलीप सांघवी (सन फार्मास्यूटिकल्स)71,500


अन्य खास बातें

- सूची में शामिल लोगों की औसत आयु 60 साल है और औसतन संपत्ति 5,300 करोड़ रुपए है। - मुंबई और दिल्ली अमीर और प्रसिद्ध लोगों के हब के रूप में सामने आया है। - 2019 में 29 नए अमीर इस सूची में शामिल हुए और 5 लोग इस सूची से बाहर हुए। - इस साल सूची में 152 महिलाएं शामिल हुई हैं और इसमें सबसे आगे रोशनी नाडर हैं।


Today Special
    कमाई करो कोट कमाई करो कोट
Leave a Comment: