मुसीबत में आपको 10 लाख रु दिलाएगा यह कार्ड, मिल रहा है Free में

Category : मनी टिप्स | Sub Category : इन्श्योरेंस Posted on 2019-03-10 05:14:08


मुसीबत में आपको 10 लाख रु दिलाएगा यह कार्ड, मिल रहा है Free में


नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुआई वाली सरकार देश में कैशलेस इकोनॉमी की दिशा में कई कदम भी उठाए हैं। इनमें से एक है रूपे कार्ड (RuPay Card)। आपमें से अधिकतर लोग जानते होंगे कि रूपे डेबिट कार्ड (RuPay Debit Card) लेने वालों को 2 लाख रुपए का बीमा भी किया जाता है, लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि रूपे क्रेडिट कार्ड लेने वालों को 10 लाख रुपए का बीमा भी मिलता है। यानी कि रूपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Card) होल्डर के साथ दुर्घटना होने पर उसके परिजनों को 10 लाख रुपए मिल जाते हैं।

 

कौन सा है यह कार्ड

हाल में एक कार्यक्रम में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की सीओओ प्रवीणा राय ने बताया कि दी कि वर्तमान में, रूपे ग्लोबल कार्ड्स 5 वैरिएंट्स में जारी किये जाते हैं। रूपे क्लासिक डेबिट कार्ड, रूपे क्लासिक क्रेडिट कार्ड, रूपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड, रूपे प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड और रूपे सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड। उन्होंने बताया कि रूपे सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड में कई तरह की सुविधा दी जाती हैं। 

 

रूपे सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड (RuPay Select Credit Card) की खूबियां

- 10 लाख रु. मूल्य का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है।

- विदेश में कार्ड का उपयोग करने पर, एटीएम पर 5 प्रतिशत कैशबैक और पीओएस पर 10 प्रतिशत कैशबैक दिया जाता है।

- दुनिया भर के 700 से अधिक लाउंज और भारत के 30 से अधिक लाउंज के लिए निःशुल्क घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय लाउंज।

- यात्रा, खानपान और मनोरंजन से संबंधित एक्सक्लूसिव  24 घंटे सातों दिन कंसियाज सेवाएं उपलब्ध की जाती हैं।

 

रूपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड (RuPay Platinum Debit Card ) की खूबियां

- रेस्टोरेंट्स, फ्युल स्टेशंस और यूटिलिटी बिल के भुगतान पर पूरे वर्ष भर कैशबैक आॅफर्स

- ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेंट्स के विस्तृत नेटवर्क पर अनेक आकर्षक ऑफर्स और छूट।

- 2 लाख रु. मूल्य का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करता है।

- दुनिया भर के 700 से अधिक लाउंज और भारत के 30 से अधिक लाउंज के लिए निःशुल्क घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय लाउंज।

- विदेश में कार्ड का उपयोग करने पर, एटीएम पर 5 प्रतिशत कैशबैक और पीओएस पर 10 प्रतिशत कैशबैक।

 

 

बढ़ रहा है रूपे ग्लोबल कार्ड

NPCI अब तक 6.4 करोड़ से अधिक रूपे ग्लोबल कार्ड्स जारी कर चुका है। पहला रूपे ग्लोबल कार्ड वर्ष 2014 में जारी किया गया था। एनपीसीआई देश में रूपे कार्ड नेटवर्क का प्रबंधन करता है। एनपीसीआई द्वारा जारी किये जाने वाले रूपे ग्लोबल कार्ड्स डिस्कवर नेटवर्क पर चलते हैं, जब इनका उपयोग भारत से बाहर किया जाता है। इस साझेदारी से भारत के देशी कार्ड भुगतान नेटवर्क रूपे को दुनिया भर में अपना विस्तार करने में मदद मिली।

Today Special
    कमाई करो कोट कमाई करो कोट
Leave a Comment: