Category : मौके | Sub Category : बिजनेस आइ़डिया Posted on 2019-09-24 18:14:53
आप अपने छत को कमाई का एक बेहतर जरिया बना सकते हैं. इसमें आपकी मदद करेगा भारत सरकार का नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय जी हाँ इसके मदद से आप कमाई कर सकते हैं. दरअसल मंत्रालय ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्रोग्राम चलाता है. इसके तहत घर की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर बिजली बनाई जा सकती है और उसे बेचकर आप कमाई कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इस इंस्टॉलेशन पर आने वाली लागत में सरकार की ओर से सब्सिडी मिलती है.
मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में रिन्युएबल एनर्जी पर फोकस बढ़ा है और सोलर बिजली का प्रोडक्शन बढ़ाने की दिशा में भी काफी प्रयास हुए हैं. सरकार ने लोगों को छत पर सोलर प्लांट से बिजली बनाने को लेकर काफी प्रोत्साहित किया है. इसी दिशा में सरकार रूफटॉप सोलर प्लांट के जरिए कमाई का भी मौका दे रही है.
ऐसे बिजली बनाकर कर सकते हैं कमाई
अपने छत पर बनी सोलर एनर्जी को बेचने के लिए अपने एरिया की बिजली वितरण कंपनी (डिस्कॉम) से संपर्क करना होगा. बिक्री के लिए डिस्कॉम के साथ एक समझौता करना होगा, जिसे पावर परचेज एग्रीमेंट कहा जाता है. इसके बाद कंपनी आपके घर पर मीटर लगा देगी. इस मीटर में छत में लगे सोलर प्लांट से कितनी बिजली ग्रिड में सप्लाई की गई, उसका रिकॉर्ड दर्ज होगा. इसके हर राज्य में अलग-अलग रेट हैं. हर माह बिजली कंपनी आपके मीटर में रिकॉर्ड यूनिट के आधार पर आपको पेमेंट करेगी.
जानिए कितनी सब्सिडी का उठा सकते हैं लाभ
मंत्रालय ये हाल ही में ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्रोग्राम के दूसरे चरण के तहत रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर मिलने वाली सब्सिडी पर स्पष्टीकरण जारी किया है. इस स्पष्टीकरण के तहत किसी भी योग्य इंडीविजुअल रेजिडेंशियल हाउसहोल्ड के लिए सब्सिडी उपलब्ध है और इसकी डिटेल इस तरह है…
| रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन की कैपेसिटी | लागत में मिलने वाली सब्सिडी |
| 3 kW तक | 40% |
| 3 kW से ज्यादा और 10 kW तक | पहले 3 kW के लिए 40% और बाकी के 7 kW के लिए 20% |
| 10 kW से ज्यादा | पहले 3 kW के लिए 40% और बाकी के 7 kW के लिए 20%. 10 kW से ज्यादा पर कोई सब्सिडी नहीं |
कमाई करो कोट