HDFC Bank लगाएगा 1000 लोन मेले, कर्ज के साथ मिलेगी अकाउंट खुलवाने की सुविधा

Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-09-23 06:25:45


HDFC Bank लगाएगा 1000 लोन मेले, कर्ज के साथ मिलेगी अकाउंट खुलवाने की सुविधा

 

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) अगले 6 महीनों में 1000 ग्रामीण लोन मेलों (विलेज लोन फेयर) का आयोजन करेगा। ये मेले 300 से ज्यादा जिलों में आयोजित किए जाएंगे और देश के लगभग 6000 गांवों को कवर किया जाएगा। बैंक ने कहा कि परंपरागत ग्रामीण मेलों की तरह ये ग्रामीण लोन मेले भी एक वन स्टॉप शॉप होंगे। यहां पर आस-पास के 5-6 गांवों के लोगों को HDFC बैंक की प्रो डक्ट रेंज एक ही जगह उपलब्ध होगी।

ले सकेंगे हर तरह के लोन

ग्रामीण इन मेलों में ट्रैक्टर लोन, ऑटो लोन, टू-व्हीलर लोन, कृषि लोन, कमर्शियल व्हीकल लोन ले सकेंगे, साथ ही करंट या सेविंग्स अकाउंट खुलवा सकेंगे। इसके अलावा वे नो एक्स्ट्रा कॉस्ट EMI पर कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन भी ले सकेंगे।

HDFC बैंक ग्रामीण लोन मेलों में छोटे ट्रेडर्स व दुकानदारों को बिजनेस लोन और इमर्जिंग एंटरप्राइज लोन भी ऑफर करेगा। स्वयं सहायता समूह (SHGs) बैंक के सस्टेनेबल लाइवलीहुड इनीशिएटिव (SLI) के जरिए फाइनेंस हासिल कर सकेंगे। ये मेले स्थानीय निवासियों को बैंकिंग सर्विसेज के बारे में शिक्षित करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर भी काम करेंगे। मेलों में कुछ सर्विस को शोकेस भी किया जाएगा, जैसे मिस्ड कॉल बैंकिंग के जरिए कैसे कस्टमर अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं, चेक बुक ऑर्डर कर सकते हैं आदि।

इससे पहले भी HDFC बैंक कर चुका है कुछ पहल

ग्रामीण लोन मेले शहरी और ग्रामीण भारत के बीच की खाई पाटने के लिए HDFC बैंक की एक और कोशिश है। अपने ऑल वुमन सस्टेनेबल लाइवलीहुड इनीशिएटिव की बदौलत बैंक 96.7 लाख महिलाओं को गरीबी से बाहर निकलकर खुद को स्किल्ड बनाने में सक्षम बना चुका है और उसके बाद उन्हें फाइनेंस दे चुका है। इसके अलावा CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी के जरिए HDFC बैंक लाखों विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (VLEs) को मजबूत कर रहा है ताकि वे बैंक की सर्विसेज भारत के हर कोने तक पहुंचा सकें।

 

Leave a Comment: