लगातार चार दिनों तक बैंक हड़ताल से न हों परेशान, नहीं अटकेगी आपकी सैलरी

Category : बड़ी खबर | Sub Category : नेशनल Posted on 2019-09-21 14:21:55


लगातार चार दिनों तक बैंक हड़ताल से न हों परेशान, नहीं अटकेगी आपकी सैलरी


हड़ताल (Bank Strike) के ये दो दिन बैंकों की आधिकारिक छुट्टी नहीं है, ऐसे में उम्मीद है कि इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन RTGS, NEFT, IMPS और UPI ट्रांसफर जैसी सुविधांए न बंद हों.


26 व 27 सितंबर को बैंक अधिकारियों की हड़ताल
28 को चौथे शनिवार और 29 को रविवार पड़ने के कारण बैंकों में रहेगा अवकाश
सोमवार, मंगलवार व बुधवार को ही बैंकों का काम काज सुचारू रहने की उम्मीद

चार बैंक यूनियनों (Bank Unions) ने दो दिन के हड़ताल का ऐलान किया है जो 26 सितंबर से शुरू होगा. अगर इन बैंकों का यह ऐलान सफल होता है तो अगले सप्ताह लगातार 4 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. यह हड़ताल 26 सितंबर से 29 सिंतबर तक रहेगा, जिस दौरान बैंकिंग सेवाएं भी बाधित रहेंगी. चार बैंक यूनियन, जिसमें ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, ऑल इडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशंस, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस और नेशनल ऑर्गेनाइेशन बैंक ऑफिसर्स ने 26 सितंबर और 27 सिंतबर को हड़ताल की मांग की है. इन यूनियनों ने सरकार द्वारा 10 बैंकों का विलय कर 4 बैंक बनाने के फैसले के​ विरोध में यह फैसला किया है.

नवरात्रि से ठीक पहले बैंक अधिकारियों की देशव्यापी हड़ताल होने से आम लोगों को लगातार चार दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 10 सरकारी बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने की योजना के विरोध में बैंक अधिकारियों के संगठनों ने 26 और 27 सितंबर को हड़ताल की घोषणा की है। बैंक अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से बैंकों का काम-काज पूरी तरह से प्रभावित होने की आशंका है। इसके बाद 28 सितंबर को चौथा शनिवार होने से बैंकों में अवकाश रहेगा। फिर 29 सितंबर को भी रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस तरह लगातार चार दिनों तक आम लोगों को बैंकिंग से जुड़े काम काज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह से अगले सप्ताह हड़ताल और अवकाश को देखते हुए सिर्फ तीन दिन यानी, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को ही बैंकों का काम काज सुचारू रहने की उम्मीद है।

सिर्फ अधिकारियों की हड़ताल के बावजूद काम काज पर पड़ेगा पूरा प्रभाव
दिल्ली प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के महासचिव अश्वनी राणा ने कहा कि यह हड़ताल सिर्फ बैंक अधिकारियों का है। लेकिन इसके कारण बैंकों का पूरा काम काज प्रभावित होगा। क्योंकि बैंक शाखाओं की चाबी उनके पास ही होती है। जिन चार बैंक ऑफीशर्स यूनियन ने हड़ताल की घोषणा की है, उनमें ऑल इंडिया बैंक ऑफीशर्स कनफेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक ऑफीशर्स एसोसिएशन (एआईबीओए), इंडियन नेशनल बैंक ऑफीशर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी) और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफीशर्स (एनओबीओ) शामिल हैं।

व्हाट्सएप पर लगातार सात दिनों तक कामकाज प्रभावित होने का मैसेज भ्रामक
व्हाट्स पर संदेश चल रहा है कि हड़ताल के कारण लगातार सात दिनों तक बैंकों का काम काज प्रभावित होगा। इन संदेशों में बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को हाफयर्ली क्लोजिंग है। एक अक्टूबर को कर्मचारी छुट्‌टी पर रहेंगे। और दो अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण अवकाश रहेगा। ये संदेश हालांकि गलत हैं। आरबीआई के वेबसाइट के मुताबिक 30 सितंबर को हाफयर्ली क्लोजिंग नहीं है। राणा ने भी कहा कि अब हाफयर्ली क्लोजिंग नहीं होती है। इसलिए 30 सितंबर और एक अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे। दो अक्टूबर को हालांकि महात्मा गांधी जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

वेतनभोगियों को वेतन मिलने में नहीं होगी दिक्कत
हड़ताल के कारण हालांकि कर्मचारियों को वेतन मिलने में दिक्कत होने की आशंका नहीं है। क्योंकि महीने के आखिरी दिन 30 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे। लेकिन इससे पहले के दो दिनों के अवकाश और उससे भी पहले दो दिनों की हड़ताल के कारण 30 सितंबर को एटीएम में कैश का सूखा रह सकता है। चेक क्लियरिंग की सेवा भी बाधित हो सकती है।

Leave a Comment: